Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु में जल्लीकट्टू त्योहार में हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    तमिलनाडु में जल्लीकट्टू त्योहार में हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेन्नई. तमिलनाडु में जल्लीकट्टू त्योहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. जल्लीकट्टू त्योहार के दौरान यह घटना तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में घटी जहां आयोजन के दौरान सांडों ने एक लड़के समेत दो लोगों को मार डाला. बता दें कि दोनों ही पीडि़त सांडों को काबू करने का खेल देख रहे थे. इसी दौरान कई सांड उनसे टकरा गए, जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जल्लीकट्टू त्योहार के दौरान मौत की यह कोई पहली घटना नहीं है. मंगलवार को भी राज्य के पलामेडु में जल्लीकट्टू के दौरान 14 पशु ट्रेनर, 16 दर्शकों समेत करीब 40 लोग घायल हो गए थे.

     

    कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ चुना गया

    तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में सांड को काबू करने वालों में कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ चुना गया. सोमवार को अवनियापुरम जल्लीकट्टू आयोजित किया गया था.अवनियापुरम जल्लीकट्टू में 825 सांडों की भागीदारी देखी गई. आयोजन के दस राउंड में लगभग 430 सांडों पर काबू पाने वालों ने भी भाग लिया, जिसमें 17 सांडों को काबू कर कार्तिक विजयी हुए.

    सी.आर. कार्तिक कुमार को सम्मान के तौर पर एक कार, गाय और बछड़ा मिला. घटना के दौरान सांडों को काबू करने वाले, दर्शकों और पुलिसकर्मियों सहित लगभग 150 लोग घायल हो गए. घायलों में से नौ को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को भी मामूली चोटें आईं.

    हाईकोर्ट लगा चुका है प्रतिबंध

    यह खेल कई बार विवादों में आ चुका है. पहली बार 2006 में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाया गया था.फिर 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने पशु क्रूरता के आधार पर इस खेल पर रोक लगाई थी, लेकिन जनता के भारी विरोध के बाद, राज्य सरकार ने 2017 में प्रतिबंध हटा दिया. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीलों में, जल्लीकट्टू को सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि महान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्य वाला एक कार्यक्रम कहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला टीचर ने किशोर स्टूडेंट के साथ बनाए यौन संबंध, टीचिंग पर लगा आजीवन प्रतिबंध
    Next Article सीता बन परफॉर्म करेंगी हेमा मालिनी, पहली बार पहुंचीं अयोध्या नगरी

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.