Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची :आठवें समन के बाद ED के सामने पेश होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांची :आठवें समन के बाद ED के सामने पेश होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची : आठवें समन के बाद ED के सामने पेश होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    रांची : ED की ओर से समन जारी किये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना बयान दर्ज करा सकते है. सूत्रों के मुताबिक झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि वह 20 जनवरी को उनके आधिकारिक आवास पर भूमि घोटाला मामले में उनका बयान दर्ज कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने सोरेन को यह भी बताया कि ईडी कार्यालय जाने में असमर्थता की स्थिति में वह मुख्यमंत्री से रांची स्थित उनके आवास पर पूछताछ के लिए आ सकती है.

     

     

    जांच एजेंसी की ओर से आठवीं बार समन किए जाने के बाद सोरेन ने पूछताछ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी और उनसे तय तिथि पर सीएम हाउस में उपस्थित होने का आग्रह किया है. ईडी ने इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को अवैध खनन मामले से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में 16 जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया था. ईडी ने 3 जनवरी की देर रात सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद के रांची स्थित आवास की तलाशी ली थी. हेमंत सोरेन ईडी के पहले के सात समन में शामिल नहीं हुए. वे केंद्र सरकार पर उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके है. इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसी ने राज्य में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर भी छापेमारी को अंजाम दिया है. ED 2022 से राज्य में अवैध खनन से उत्पन्न अपराध की आय के 100 करोड़ रुपये की जांच कर रही है.

     

     

    बीते दिनों हेमंत सोरेन को 7वां समन भेजा था. जिसमें ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए तारीख, समय और जगह तय करने को कहा था. मुख्यमंत्री ने इस नये समन का जवाब देने की समय सीमा रविवार को छोड़ दी और फिर दो दिन बाद जवाब भेजा. अपने जवाब में उन्होंने कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण जांच कर रही है. ईडी ने कहा कि यह हेमंत सोरेन को दिया गया आखिरी मौका था. जारी किए गए समन का पालन करते हुए ED के कार्यालय में नहीं आए हैं, इसलिए हम आपको धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 50 के तहत अपना बयान दर्ज कराने का यह आखिरी मौका दे रहे हैं. समन की प्राप्ति के 7 दिनों के भीतर होना चाहिए. सीएम सोरेन को पहली बार ईडी ने अगस्त महीने में तलब किया था. उन्हें फिर से 24 अगस्त और 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया. अगला समन 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को दिया गया था. अब सातवां समन जारी होने के बाद सीएम सोरेन ED के सामने पेश नहीं हुए. उसके बाद ED ने आठवां समन जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के आवास पर ईडी की दबिश , जारी है छापेमारी
    Next Article भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी पहुंचे नागालैंड, 5 जिलों में 257 किमी तक तय करेंगे दूरी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.