Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरित घर के महत्व और उसके प्रयोग पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित की गई विचार गोष्ठी
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    हरित घर के महत्व और उसके प्रयोग पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित की गई विचार गोष्ठी

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरित घर के महत्व और उसके प्रयोग पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित की गई विचार गोष्ठी

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आज‌ ” हरित घर और पंचमहाभूत महाप्राण” विषय पर भुईंयाडीह में लेखिका आरती श्रीवास्तव विपुला जी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई । बैठक का आरंभ माँ भारती और माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात कवयित्री उपासना सिन्हा ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भक्ति से सराबोर एक भजन प्रस्तुत किया।
    इस बैठक में ग्राहक पंचायत के बैनर तले विमोचित पुस्तक “आरोहण” की समीक्षा भी की गई ।

     

     

    हरित घर पर बोलते हुए आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने कहा कि प्रकृति के समीप रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है इसलिए आवास में अधिक से अधिक हरितिमा रखनी चाहिए।

    डॉक्टर रजनी रंजन ने कहा कि रसोईघर में ही हम धनिया पत्ती और कुछ अन्य पौधे लगा सकते हैं । रसोईघर के जल का उपयोग हम बागवानी में करें तो जल की बचत होगी।

    रचनाकार और कवयित्री उपासना सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आर ओ जल मशीन की पतली पाइप से निकलते जल को बचाकर उसका फिर से उपयोग कर सकते हैं। बचे खाद्य पदार्थ से खाद बनाया जा सकता है।

     

     

     

    आरोहण पुस्तक की समीक्षा करते हुए एबीजीपी पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम की प्रमुख लेखिका सरिता सिंह ने कहा कि निडर लेखन साहित्य के लिए आवश्यक है।

     

     

    लेखिका नीता सागर चौधरी ने कहा कि हर महिला की राह में संघर्ष है पर फिर भी लेखन की गति चलती रहनी चाहिए ।

    अध्यक्षीय भाषण देते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की सहसचिव डॉक्टर अनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं का जागरण समाज को एक सुदृढ़ दिशा और सकारात्मक सोच भी देता है। जरूरी है कि हम अपने अवकाश के समय का सदुपयोग राष्ट्र चेतना और समाज हित में करें । जीवन में अधिक से अधिक प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग हो और हम कृत्रिम चीजों से और बनावटी चीजों से दूर रहें।

     

     

    धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि प्रकृति की ओर लौटने का संदेश विवेकानंद जी ने भी दिया था और हमें भी अपने घर को इस तरह से व्यवस्थित करना है कि हमारा घर इको फ्रेंडली हो। हम प्राकृतिक रोशनी और सौर ऊर्जा का प्रयोग करें और इससे ही मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करें।

     

     


    कार्यक्रम का सफल संचालन किया साहित्यकार और कवयित्री अनीता निधि ने। इस बैठक में एबीजीपी महिला आयाम की प्रांत प्रमुख रूबी लाल, कवयित्री सुष्मिता मिश्रा, समाजसेवी रीना जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

    हरित घर के महत्व और उसके प्रयोग पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के बैनर तले आयोजित की गई विचार गोष्ठी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाइना से लौटते ही मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को दिखाए तेवर, 15 मार्च तक सेना हटाने की अल्टीमेटम दिया
    Next Article Jamshedpur की अब तक कि सुर्खियां

    Related Posts

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    July 4, 2026

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.