Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रानिक बसों को दिखाई हरी झंडी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    अयोध्या में सीएम योगी ने 50 इलेक्ट्रानिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या धाम में 50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई ऑटो को हरी झंडी दिखाई. उन्होने एक डिजिटल टूरिस्ट ऐप व अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट की भी शुरुआत की.

     

    इस मौके पर सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जन परिवहन की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके. इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम क्षेत्र व अयोध्या शहर में इलेक्ट्रिक बस और इलेक्ट्रिक ऑटो, पर्यटन केंद्रित मोबाइल ऐप, अयोध्या पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है. भारत के स्वाभिमान तथा सम्मान को पुर्नस्थापित करने की भी पावन तिथि है. मुख्यमंत्री श्री योगी ने यह भी कहा कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक ऑटो व अन्य सुविधाएं शुरू की जा रही हैं. यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु डिजिटल टूरिस्ट ऐप के जरिये अयोध्या की हर जगह का अवलोकन कर सकेगा. योगी ने अयोध्यावासियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि देश और दुनिया आतुर है कि कब उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलेगा. हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर हमें प्रभु का आशीर्वाद मिल रहा है.

     

     

    हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सबसे पहले अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए. सरकार का जो काम है वह कर रही है. बुनियादी ढांचे, सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे लाइन, हवाई हड्डे जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बस के जरिये अयोध्या आने वालों को एक अच्छा जन परिवहन विकल्प दिया गया है. सीएम योगी ने कहा कि आज हर किसी की इच्छा है कि उसे अयोध्या धाम का दर्शन हो, यह हमारा सौभाग्य है कि प्रभु की सेवा में हमें कुछ कर गुजरने का अवसर मिल रहा है. इसलिए हमें कोई कोर कसर नहीं छोडऩी है. यहां जो भी श्रद्धालु आएं वे एक अच्छी छवि लेकर जाएं यही अपेक्षा है. प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप अयोध्या को वैश्विक रूप से एक पहचान दिलानी है. सुबह ही अयोध्या से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है. यह पूरे प्रदेश में 21 जनवरी तक चलेगा. हर देव मंदिर में 16 जनवरी से 22 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ और राम संकीर्तन का आयोजन होगा.ष्ष् योगी ने कहा कि 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या धाम में प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे होंगे

    देश में रामराज्य की स्थापना का कार्य 2014 में शुरु हुआ था-

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो न केवल अयोध्या धाम में बल्कि पूरे देश और प्रदेश में रामराज्य की स्थापना के साथ ही हमें उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में रामराज्य की स्थापना का कार्य 2014 में शुरू हुआ था. इस पौराणिक और ऐतिहासिक तिथि को आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों, आस्थावान यात्रियों व पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिवसेना शिंदे गुट से हाथ मिलाएगें
    Next Article मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले रामलला का आमंत्रण ठुकराने वाले फिर विचार करें, नहीं तो ऐसी आंधी उठेगी पता भी नहीं चलेगा, ये मेरी गारंटी है

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.