Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2024 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2024 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2024 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा आगामी 16 फरवरी से हिजला मेला का आयोजन किया जायेगा। दुमका में हिजला मेला के नाम से उमंग भर आता है। पारम्परिक औदात्य, गरिमा और उल्लास से मनाया जायेगा। राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव संताल परगना के सभी जिलों से लोगों की भागीदारी होगी। राज्य स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर तक मेला की पहुंच होगी। मेला में लगाये जाने वाले स्टॉल में कृषि के अत्याधुनिक तकनीक के साथ साथ अन्य चीजों को दर्शाया जायेगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। उपायुक्त द्वारा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2024 के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया तथा सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में साफ सफाई कराने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया। सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर ली जाय। उन्होंने नगर परिषद को निदेश दिया कि मेला क्षेत्र की साफ सफाई बेहतर ढंग से की जाय। बैठक में मेला को भव्य बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। यातायात, शौचालय, पर्याप्त रौशनी, बेहतर साज सज्जा, साफ-सफाई, सड़क की मरम्मति, वृक्षों का रंग रोगन पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने आज फतेहपुर प्रखंड के बनुडीह पंचायत में कृषि एवं बागबानी योजनाओं का निरीक्षण
    Next Article शिक्षा विभाग के नियमावली का आज विरोध किया जाएगा – मो शराफत खैरावी

    Related Posts

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.