Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस,किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस,किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस
    किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन
    जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत के टंगरसाई गांव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। साथ ही संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया इस कार्यक्रम का संचालन गंगाडीह पंचायत की पंचायत समिति एवम लीडर किशोरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने राष्ट्रीय युवा दिवस को क्यों मनाया जाता है उसका संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आज हम सभी एक ऐसे अवसर पर एकजुट हुए हैं जो हमारी युवा पीढ़ी के उत्थान का संकेत है

     

    – राष्ट्रीय युवा दिवस! यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को समर्पित करने का अवसर देता है, जो नेतृत्व, उत्साह, और ज्ञान और समर्पण के प्रति एक उदाहरण हैं। हमारे युवा ऊर्जावान और रचनात्मक हैं। इस देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, वे नए विचारों, कल्पना, और उत्साह के साथ समृद्धि की ओर बढ़ सकते हैं। युवाशक्ति ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इस दिन को युवा लोगों के बीच जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। हमें स्वामी विवेकानंद के उदाहरण का अनुसरण करते हुए, नए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

     

    इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें यह सोचना चाहिए कि हम कैसे अपनी क्षमताओं का सही तरीके से उपयोग करके अपने आत्मनिर्भर और समर्थ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर में किशोरियों एवम महिलाओं के साथ स्लोगन, पोस्टर राइटिंग , कविता एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे पोस्टर राइटिंग में प्रथम पुरस्कार काजल सरदार ,द्वितीय पुरस्कार लबोनी मंडल तृतीय पुरस्कार अनीता दास, स्लोगन में पिंकी सरदार प्रथम पुरस्कार, ललित सरदार दूसरा पुरस्कार, तीसरा पुरस्कार अनीता दास और कविता लेखन में महिलाओं को पहला पुरस्कार देवी सरदार‌ को, दूसरा पुरस्कार ममता सरदार तीसरा पुरस्कार मुस्कान कर्मकार को दिया गया। किशोरियों एवम महिलाओं ने बाल विवाह, जबरन विवाह को लेकर बहुत ही सुंदर स्लोगन, पोस्टर एवम कविता लिखा । किशोरियाँ एवम महिलाएँ समाज की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए लीडर्स तैयार हो रही है।पोटका की लीडर किशोरी लबोनी मंडल के द्वारा धन्यवाद दे कर आज का कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण
    Next Article सरायकेला:अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर , बाइक सवार एक युवक की गई जान

    Related Posts

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    July 23, 2026

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.