Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण
    अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के VVIP लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक देश की प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं मिला था। लेकिन शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय स्वंय सेवक के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू को निमंत्रण पत्र दिया।

     

    अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगे- राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने के बाद वीएचपी अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। उन्होंने (प्रेसिडेंट मुर्मू) इस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया और कहा कि वो अयोध्या आने के लिए शीघ्र ही समय तय करेंगी।

     

     

    गुरुवार को उपराष्ट्रपति को मिला था निमंत्रण

    राम मंदिर समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को गुरुवार को निमंत्रण पत्र दिया गया था। वीएचपी के कार्रयकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और नृपेंद्र मिश्रा ने उन्हें उपराष्ट्रपति निवास पर जाकर उन्हें आमंत्रण दिया था।

    इस दौरान जगदीप धनखड़ ने कहा था, ”मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको (यात्रा के) समय के बारे में बताऊंगा। मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं। हमारे संविधान के आवश्यक मूल्य भगवान राम से लिए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों से संबंधित खंड में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण किया है। यह राम राज्य में इन अधिकारों के अर्थ का संकेत देता है।’’

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी हैं मुख्य यजमान

    राम मंदिर उद्घाटन और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान के तौर पर शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि वह राम मंदिर के उद्धाटन से पहले 11 दिनों तक विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं।

    बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही राम मंदिर का शिलान्यास किया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान गर्भ गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राम मंदिर के मुख्य पूजारी मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी रविवार से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा
    Next Article राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस,किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Related Posts

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    July 23, 2026

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.