Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव
    Breaking News Headlines

    Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव
    नई दिल्ली :  मॉडल दिव्या पाहुजा का शव कत्ल के 11 दिन बाद मिल ही गया. मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को शनिवार को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा के टोहना फतेहाबाद स्थित एक नहर में दिव्या का शव मिला. गुरुग्राम पुलिस ने बताया किआरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के फतेहाबाद से नहर में फेंका था. दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्ल फ्रेंड थी और 2 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के आधार पर ही गुरुग्राम पुलिस ने दिव्या की बॉडी नहर से बरामद की है.

     

     

    पुलिस को बीते 11 दिनों से गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या के शव को ढूंढने में लगी हुई थी. गुरुग्राम पुलिस ने वह कार बरामद कर ली थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था. मॉडल दिव्या की गुरुग्राम स्थित एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को लेकर बीते 11 दिनों से तलाश जारी थी. दिव्या के शव की तलाशी में एनडीआरएफ की टीम से लेकर हरियाणा और पंजाब की पुलिस भी लगी थी. बलराज ने पुलिस को बताया था कि उसने ही दिव्या के शव को ठिकाने लगाया था और उसने टोहाना नहर में फेंका था.

     

     

    पुलिस की मानें तो गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या (27 वर्षीय) को मंगलवार को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए. पुलिस के अनुसार दिव्या को कथित तौर पर सिर में गोली मारी गई थी क्योंकि वह होटल मालिक को ‘अश्लील तस्वीरों’ को लेकर ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूल रही थी. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) सहित संदिग्ध होटल सिटी प्वाइंट की लॉबी से एक नीली बीएमडब्ल्यू कार तक कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे उसके शरीर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिजीत ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर वह कार बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर लावारिस पाई गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा
    Next Article दिल्ली शराब कांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला चौथा समन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.