Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा
    Breaking News Headlines

    2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा
    2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा हाल ही में चेन्नई तट से 310 किलोमीटर दूर खोजा गया है. लापता हुए विमान में 29 कर्मी सवार थे. तस्वीरों में चेन्नई तट से लगभग 310 किलोमीटर दूर समुद्र तल पर एक दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा कैद हुआ था. तस्वीरों की जांच की गई तो उन्हें एएन-32 विमान के मलबे के अनुरूप पाया गया. फिलहाल, विमान का मलबा उस स्थान पर मिला है जहां आज तक किसी अन्य लापता विमान की रिपोर्ट का कोई इतिहास दर्ज नहीं है.

     

     

    रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि समुद्र में 3400 मीटर की गहराई में मलबा मिला है. एएन-32 विमान का मलबा उसके आखिरी बार संपर्क टूटने वाली जगह पर मिला है. भारत सरकार के अर्थ साइंसेज मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नॉलजी ने उस इलाके में एक ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल को हाल ही में लापता विमान की खोज के लिए गहरे समुद्र में लॉन्च किया था. तकरीबन 3400 मीटर गहराई में मल्टी बीम सोनार, सिंथेटिक अपर्चर सोनार और हाई रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी का इस्तेमाल इस खोज के लिए किया गया.

     

     

    गौरतलब है कि, 22 जुलाई 2016 की सुबह वायुसेना के एंटोनोव एएन-32 विमान ने चेन्नई के तांबरम वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी था. विमान में चालक दल सहित 29 लोग सवार थे, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर जा रहे थे. विमान ने सुबह करीब 8 बजे चेन्नई से उड़ान भरी थी और इसे पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसैनिक हवाई स्टेशन आईएनएस उत्क्रोश पर उतरना था. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद इस विमान का संपर्क टूट गया और वो रडार से गायब हो गया. उस वक्त ये विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर था.

     

     

    विमान के लापता होने के बाद एयरफोर्स और नेवी ने समुद्र में लापता विमान की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया था. 15 सितंबर 2016 को भारतीय वायुसेना ने इस हादसे के बाद आखिरकार हार मान ली. एएन-32 पर सवार 29 लोगों के परिवार के सदस्यों को लिखते हुए वायुसेना ने कहा कि वो लापता विमान का पता लगाने में विफल रही है. उसके पास विमान में सवार लोगों को मृत घोषित घोषित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी
    Next Article Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.