Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Karmma Calling: कर्मा की कहानी लेकर आ रही हैं रवीना टंडन
    Headlines सिनेमा

    Karmma Calling: कर्मा की कहानी लेकर आ रही हैं रवीना टंडन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Karmma Calling: कर्मा की कहानी लेकर आ रही हैं रवीना टंडन
    रवीना टंडन थ्रिलर-सस्पेंस सीरीज के साथ ओटीटी पर वापसी करने जा रही हैं. रवीना टंडन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस अपकमिंग सीरीज के ट्रेलर में रवीना टंडन का बेहद ग्लैमरस और दमदार अवतार देखने को मिला है. वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में रवीना अरबों की मालकिन इंद्राणी कोठारी के किरदार में नजर आने वाली हैं.

     

     

    इंद्राणी कोठारी 90 के दशक की बॉलीवुड क्वीन रहती हैं जिन्होंने एक बेहद अमीर इंसान से शादी की है. बॉलीवुड से दूर इंद्राणी कोठारी अब अलीबाग में एक आलीशान महल में अपने परिवार के साथ शान-ओ-शौकत से रह रही होती हैं कि तभी उनकी जिंदगी में कर्मा तलवार नाम की एक लड़की की एंट्री होती है. कर्मा तलवार इंद्राणी और उसके परिवार से अपना सालों पुराना बदला लेने लौटी है.

     

     

    सीरीज के ट्रेलर में कर्मा तलवार एक जबरदस्त डायलॉग कहती हैं. वह बोलती हैं, ‘आंख के बदले आंख, खून के बदले खून और धोखे के बदले धोखा..’. अब ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि पावर और पैसे को अपने पैरों की धूल समझने वाला कोठारी परिवार कर्मा के वार से कैसे बचता है. ‘कर्मा कॉलिंग’ में रवीना टंडन का अवतार जितना ग्लैमरस है उतना ही दमदार भी है.

     

     

    वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में रवीना टंडन के अलावा वरुण सूद, विक्रमजीत विर्क, वालुस्चा डीसूजा, गौरव शर्मा, विराफ पटेल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये वेब सीरीज लोकप्रिय अमेरिकी सीरीज ‘रिवेंज’ पर आधारित है. पैसे, पावर और रिवेंज की दुनिया में ले जाने वाली सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज का निर्देशन ‘गिल्टी’ फेम डायरेक्टर रुचि नरेन ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोक संदेश:आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस के माता जी का देहांत
    Next Article IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.