Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस, तीन मरीजों की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस, तीन मरीजों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में सामने आए इतने नए केस, तीन मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह आठ बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे की अवधि में तीन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गई है। मृतकों में से दो केरल के और एक कर्नाटक का है। पांच दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे।

     

     

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में, संक्रमण के चरम पर दर्ज किए गए मामलों का 0.2 प्रतिशत था कोविड- 19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही पृथकवास में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।आधिकारिक सूत्र ने बताया ‘‘ मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि ‘जेएन-1’ उपस्वरुप की वजह से न तो नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।

     

     

    ” भारत ने अतीत में कोविड-19 की तीन लहरों का सामना किया है। देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी। सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।महामारी की शुरूआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड- 19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या
    Next Article जमशेदपुर के ब्लैड मैन ने रचा एक और इतिहास यूज ब्लैड को गला कर बनाई कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, हनुमान जी की 100 केजी की गदा, डस्टबीन और अन्य सामान

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.