Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केबुल टाऊन के संबध में विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र ,जाने क्या है…
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    केबुल टाऊन के संबध में विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र ,जाने क्या है…

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केबुल टाऊन, जमशेदपुर के प्रत्येक घर में टाटा स्टील युआईएसएल द्वारा अलग अलग बिजली का कनेक्शन देने के संबंध में दिवालिया घोषित केबुल कंपनी का एनसीएलटी कोर्ट द्वारा नियुक्त आर पी को बैठक के लिए बुलाने के संबंध में.

    उपर्युक्त विषय में कल शाम आपसे हुई वार्ता का कृपया स्मरण करेंगे. तदुपरांत इस मुद्दे पर टाटा स्टील के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ भी मेरी विस्तृत वार्ता हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केबुल कंपनी क्षेत्र के निवासियों के घरों में अलग अलग विद्युत कनेक्शन देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी के विधिक कोषांग के साथ भी उनकी वार्ता अंतिम दौर में है और संतोषप्रद है. मैंने दिनांक 30.10.2023 को आपके कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में केबुल कंपनी क्षेत्र के सभी घरों में अलग अलग बिजली कनेक्शन देने पर हुई सहमति की ओर भी उनका ध्यान खींचा और कहा कि इस विषय में टीएसयुआईएसएल की तरफ से पहल नहीं होना हमारे लिए चिंता और जनता के बीच आक्रोश का विषय बनते जा रहा है.

     

     

     

    इस बारे में विस्तार में गये बिना मेरा आपसे निवेदन है कि शीघ्रातिशीघ्र एक बैठक की तिथि तय करें जिसमें टाटा स्टील लि॰, टीएसयुआईएसएल के साथ साथ दिवालिया घोषित कंपनी के आर पी को भी बुलायें ताकि परस्पर वार्ता में उन सभी बिन्दुओं पर अंतिम वार्ता कर ली जाए और केबुल क्षेत्र के घरों में अलग अलग बिजली कनेक्शन देने का काम शुरू हो सके. इस बारे में जनता का आग्रह एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के मद्देनजर टीएसयुआईएसएल और आर पी के बीच लंबे समय से चल रहे पत्राचार को अंतिम परिणति पर पहुँचाने तक के लिए भी जिलाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एक बार आर पी से आमंत्रित सामने वार्ता होना आवश्यक प्रतीत हो रहा है. यदि आर पी जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित तिथि पर बैठक में शामिल होने के प्रति गंभीर नही दिखाई देते हैं तो अगले दिन से टीएसयुआईएसएल केबुल क्षेत्र के घरों में अलग बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया आरम्भ कर दे. अब इसमें और अधिक विलंब असहनीय होगा.

     

     

     

    केबुल कंपनी और टाटा स्टील के बीच कभी हुआ तथाकथित लीज समझौता की शर्तों, 2019 में लीज समझौता समाप्त हो जाने के बाद की कानूनी स्थिति, टाटा स्टील द्वारा केबुल क्षेत्र मे 9 बिन्दुओं पर बिजली देने की सहमति, इनके द्वारा क्षेत्र के कतिपय भवनों में बिजली कनेक्शन देने और कतिपय भवनों में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया आरम्भ करने का जिक्र इस पत्र मे विस्तार से कर विषय को बोझिल बनाने के बदले मैं पुनः यह आग्रह दुहराना चाहता हूँ कि अंतिम प्रयास के रूप में अपनी सुविधानुसार एक तिथि निर्धारित कर आर पी को बुलाइए ताकि उनसे दो टूक बात हो जाए और केबुल कंपनी क्षेत्र के निवासी महँगी दर पर बिजली कनेक्शन लेने की मजबूरी से यथाशीघ्र मुक्त हो जाएँ. मुझे लगता है कि आगामी 15 जनवरी से 20 जनवरी 2024 के बीच यह बैठक हो जाना बेहतर होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य का तीन दिवसीय दौरा
    Next Article अभिजीत सिन्हा, उप विकास आयुक्त, दुमका द्वारा झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन के तहत प्रखण्ड-दुमका में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.