Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड गरीबों की योजनाओं का लांचिंग पैड
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड संवाद विशेष

    झारखण्ड गरीबों की योजनाओं का लांचिंग पैड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड गरीबों की योजनाओं का लांचिंग पैड

    जय प्रकाश राय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई राष्ट्रीय योजनाओं का शुभारम्भ झारखण्ड की धरती पर करते रहे है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एवं व्यापारी एवं स्वरोजगारियों के लिये राष्ट्रीय पेंशन योजना का गुरूवार को किया गया शुभारम्भ इसी कड़ी का एक हिस्सा बन गया। रांची पधारकर प्रधानमंत्री ने इन दोनों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय योजनाओं के लिये झारखण्ड की पवित्र धरती को चुनकर एक बार फिर दर्शाया कि इस प्रदेश के लिये उनके दिल में खास जगह है। कुछ साल पहले उन्होंने जमशेदपुर में पंचायती राज कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह पहला अवसर था जब नई दिल्ली से बाहर इस योजना के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और झारखण्ड को ही यह गौरव मिला था। उस समय प्रधानमंत्र्री ने कहा था कि उनका उद्देश्य है कि दिल्ली के बाहर भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। दिल्ली ही देश नहीं है इस धारणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खत्म करने की दिशा में सकारात्मक पहल की है जो स्वागत योग्य है।
    झारखण्ड जैसे प्रदेश का महत्व केवल खनिज सम्पदा के दोहन तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। ऐसे आयोजनों से पूरे देश का ध्यान इस प्रदेश और यहां ब्याप्त अपार संभावनाओं की ओर जाएगा। एक तरह से इसकी व्रांडिंग भी होती रहेगी। अपने प्रदेश की व्रांडिंग के लिये राज्य सरकार कितना प्रयास करती है और श्री मोदी अपनी ओर से झारखण्ड जैसे प्रदेश को कई मौकों पर यह अवसर प्रदान करते रहते है। झारखण्ड जैसे प्रदेश को लेकर दूसरे राज्यों में एक अलग धारणा रहती है। वे इसे अत्यंत पिछड़़े प्रदेश के रूप में देखते है। यह पता होने के बाद भी कि यह राज्य दश के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में अहम योगदान प्रदान करता है। बावजूद इसके सुविधायें प्रदान करने के मामले में झारखण्ड को प्राथमिकता सूची में नीचे रखा जाता है। रेलवे की ही बात करे तो चक्रधरपुर धनबाद रेल मंडल राजस्व के मामले में पूरे देश में शीर्ष मंडलों में गिने जाते है। लेकिन जब यहां के लोगों को सुविधायें प्रदान करने की बारी आती है तो इस क्षेत्र को नजर अंदाज किया जाता है। एक अदद यात्री ट्रेन के लिये यहां के लोगों को तरसना पड़ता है। जमशेदपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक शहर को अदद हवाई अड्डा के लिये सालों साल से गुहार लगानी पड़ रही है। अब इस दिशा में प्रयास हो रहे है। रांची में भी रेलवे का जोनल कार्यालय बनाये जाने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। झारखण्ड जैसे प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का घोर अभाव रहा है। अब इस पर गंभीरता से विचार किया जाना प्रदेश एवं यहां के लोगों के लिये सुखद संकेत है। प्रधानमंत्री की पहल का असर अब देखने को मिल रहा है। मगर ये सारे लम्बित प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरे किये जाने चाहिए।
    लेेेेखक चमकता आईना, जमशेदपुर के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में हम सब मनाएं:सीएम रघुवर दास
    Next Article लालू परिवार में अब भी सब कुछ ठीक नही , रोते हुए निकली ऐश्वर्या

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.