Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे के पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रेलवे के पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रेलवे के पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
    13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव मकर संक्रांति पर दिनांक 14 जनवरी 2024 को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन तय किया गया है।इस कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे पाटिल तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन सुनिश्चित है।

     

     

    इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे के सहायक अभियंता विश्वनाथ मंडल,क्षेत्र पदाधिकारी रामपुरहाट दिलीप कुमार चौहान,यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा, सहायक यांत्रिक अभियंता अभिषेक रंजन,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(कार्य) रामपुरहाट मुकेश कुमार,भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह-ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे सचिव संजय कुमार ओझा,सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।प्लेटफार्म संख्या एक पर हावड़ा छोड़ पर खाली स्थान को देखकर कार्यक्रम का मंच बनाने का विचार किया गया है,जो विचाराधीन है।

     

     

     

    माननीय राज्य मंत्री राव साहब पाटील दानवे मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल मरांडी के द्वारा प्लेटफार्म संख्या दो पर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे प्रशासन के द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।प्लेटफार्म संख्या दो पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी जो विचाराधीन है। कार्यक्रम के सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा काफी तत्पर दिखे साथ ही कार्यक्रम में समय कोमनलुप लाइन को खाली रखते हुए सुरक्षा बलों के पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा की गई।इस क्रम में आगंतुकों की संख्या को देखते हुए किसी तरह की अनहोनी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होते है : दिनेश कुमार
    Next Article चांडिल :जेएमएम का झंडा लगे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में चौका से खस्सी चोरी कर भाग रहे युवकों को स्थानीय युवकों ने खदेड़ा

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.