Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान : आतंकियों ने पुलिस वैन को बम से उड़ाया, 5 पुलिस वालों की मौत, 22 से ज्यादा घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध राजनीति

    पाकिस्तान : आतंकियों ने पुलिस वैन को बम से उड़ाया, 5 पुलिस वालों की मौत, 22 से ज्यादा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पाकिस्तान : आतंकियों ने पुलिस वैन को बम से उड़ाया, 5 पुलिस वालों की मौत, 22 से ज्यादा घायल
    पाकिस्तान में आज पुलिस टीम पर आतंकी हमला हुआ. केपी बाजार में खड़ी पुलिस वैन बम से उड़ा दी गई, जिसमें 5 जवान मौके पर शहीद हो गए. 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की मामुंड तहसील में यह हमला हुआ.

    बाजौर पुलिस प्रवक्ता इसरार अहमद ने हमले की और इसमें जवानों के शहीद होने की पुष्टि की. घायलों को खार जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से 10 घायलों को हालत नाजुक होने के चलते पेशावर रेफर कर दिया गया है. खार जिला अस्पताल के डायरेक्टर डॉ वजीर खान सफी ने कहा कि हमले में घायल हुए 12 लोगों की हालत खतरे से बाहर है. बता दें कि पुलिस वैन पोलियो टीकाकरण अभियान चला रहे डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात थी.

     

     

    नेशनल असेंबली अध्यक्ष ने की हमले की निंदा

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद पोलियो अभियान को रोक दिया गया है. इलाके की घेराबंदी करके पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कार्यवाहक केपी मुख्यमंत्री न्यायमूर्तिअरशद हुसैन शाह ने हमले की निंदा की और पुलिस कर्मियों की शहादत पर दुख जताया. उन्होंने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं से पुलिस का मनोबल नहीं गिरेगा. केपी पुलिस ने जन सेवा के लिए समर्पित है. लोगों की सेवा करते हुए जीवन बलिदान करने वाले पुलिस जवानों को सलाम करते हैं. मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी. नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने भी हमले की निंदा करते हुए पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जनता पीडि़त पुलिस परिवारों के साथ खड़ी है.

     

     

    हमलावरों को कड़ी सजा देने की मांग

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सीनेटर और देश की पूर्व जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने भी हमले की निंदा की और मृतक पुलिस जवानों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आतंकवादियों ने पुलिस पर हमला किया है. बच्चों के स्वास्थ्य पर हमला किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. एक नेक काम में पुलिस वाले सहयोग कर रहे थे, लेकिन उन पर हमला करके आतंकियों ने साबित कर दिया है कि वे पाकिस्तान से पोलियो का पूर्ण उन्मूलन नहीं चाहते. पाकिस्तान पुलिस हमला करने वाले आतंकियों को गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीपल्स अकादमी हाई स्कूल न्यू बाराद्वारी में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन
    Next Article वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने में सहायक होते है : दिनेश कुमार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.