Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड, मुइज्जू ने लिया बड़ा एक्शन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड, मुइज्जू ने लिया बड़ा एक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड, मुइज्जू ने लिया बड़ा एक्शन
    नर्ई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के ये तीनों मंत्री अपने ही देश में विपक्ष के निशाने पर थे. सस्पेंड होने वाले मंत्रियों में मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान शामिल हैं.

    इन तीनों ने पीएम मोदी और भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. मालदीव की सरकार ने पहले ही इन तीनों मंत्रियों के बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ लिया था. इन मंत्रियों के निलंबन का फैसला राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने लिया है. मुइज्जू को चीन का करीबी नेता माना जाता है. वह चंद दिनों बाद चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर भी जाने वाले हैं.

     

     

    मालदीव के मंत्रियों के बयान पर बवाल

    मालदीव के इन मंत्रियों के बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों ने मालदीव की कड़ी आलोचना की थी. भारत में तो सोशल मीडिया पर #BycottMaldives ट्रेंड कर रहा है. कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने मालदीव की अपनी यात्रा को स्थगित कर दिया है. मालदीव पूरी तरह से टूरिज्म पर निर्भर है. इनमें सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की होती है. मालदीव में भी विपक्ष ने सरकार के मंत्रियों के बयानों की सख्त आलोचना की है. पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद, पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद समेत कई नेताओं ने इन मंत्रियों के खिलाफ तत्काल एक्शन की मांग की थी.

     

     

    मालदीव की सरकार ने क्या कहा

    मंत्रियों के बयान पर मामला इतना बढ़ गया कि मालदीव की सरकार को सफाई तक देनी पड़ी. मालदीव की सरकार ने कहा, विदेशी नेताओं और शीर्ष व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणी के बारे में मालदीव सरकार को ज्ञात है. ये विचार निजी हैं और मालदीव सरकार के नजरिए का प्रतिनिधित्व नहीं करते. सरकार का मानना है कि बोलने की आजादी का बर्ताव लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए ताकि इससे नफरत, नकारात्मकता न बढ़े और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मालदीव के रिश्ते प्रभावित न हों. साथ ही बयान में ये भी कहा गया है कि सरकार के संबंधित विभाग ऐसे लोगों पर एक्शन लेने से हिचकेंगे नहीं, जो इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर OUT, खतरनाक अवतार में दिखे सुपरस्टार धनुष
    Next Article भारत-सऊदी के बीच हुआ बड़ा समझौता,साल 2024 में इतने जायरीनों को मिलेगा हज यात्रा का मौका

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.