जमशेदपुर पहुँचे विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल कहा 550 वर्षो के संघर्ष के बाद हिन्दुओ के सपनो का मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा है
केंद्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल जी का सरायकेला जिला में प्रवास हुआ, उसी क्रम में उनका आगमन पारडीह काली मंदिर में हुआ और जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी को 22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया, साथ ही बिनोद बंसल जी ने मंदिर के आस पास के घरों में अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण करने कार्यकर्ताओ के साथ निकले।
बंसल जी ने कहा कि 550 वर्षो के संघर्ष के बाद हिन्दुओ के सपनो का मंदिर श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम का मंदिर बन रहा हैं। आज पूरे विश्व स्तर पर प्रभु श्री राम का मंदिर बनने को लेकर उत्साह है, पूरे विश्व मे 22 जनवरी को लोग दीपावाली मानेगें, इस दिन की प्रतीक्षा में लाखो लोग बलिदान हुए, प्रभु श्री राम का मंदिर राष्ट्र का मन्दिर है।
उनके साथ मे थे प्रान्त सह धर्माचार्य प्रमुख, विभाग बजरंगदल संयोजक जनार्दन पाण्डेय, सरायकेला जिला अध्यक्ष राजू चौधरी, महानगर सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पाण्डेय, सोनारी नगर मंत्री आदित्य वर्मा, मानगो नगर मंत्री राजेश चौबे, मानगो नगर संयोजक रितिकेश जी तथा अन्य सरायकेला जिला के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
बंसल जी अक्षत वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिए।।