Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘पीएम मोदी लक्षद्वीप जाकर फोटो शूट करवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जाते’, खरगे का प्रधानमंत्री पर हमला
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘पीएम मोदी लक्षद्वीप जाकर फोटो शूट करवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जाते’, खरगे का प्रधानमंत्री पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘पीएम मोदी लक्षद्वीप जाकर फोटो शूट करवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जाते’, खरगे का प्रधानमंत्री पर हमला
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। खरगे ने एक बार फिर मणिपुर मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा पीएम मोदी हर तरफ जा रहे हैं लेकिन वो मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री फोटो सेशन कराने के लिए नई-नई जगह जाते हैं लेकिन मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते।

     

    मणिपुर क्यों नहीं जा रही पीएम- खरगे
    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन पीएम मोदी वहां जाने के बजाए बीच पर चले गए। स्वीमिंग करते हुए फोटो सेशन कराया। कभी निर्माणाधीन राम मंदिर पर फोटो खिंचाने चले गए या कभी केरल और मुंबई चले गए। प्रधानमंत्री लगभग सभी जगह जा रहे, आप भगवान के दर्शन की तरह सभी जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं गए। जहां महिलाओं के साथ रेप हो रहे, जहां लोग मर रहे हैं। वहां क्यों नहीं जा रहे। क्या वो देश का हिस्सा नहीं है। आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?” मणिपुर हिंसा में अभी तक करीब 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि वह विपक्षी नेताओं को धमकाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे, खरगे ने कहा कि उन्हें समारोह के लिए निमंत्रण मिला है और वह बहुत जल्द इस पर फैसला करेंगे। नए श्रम कानूनों और आपराधिक कानूनों का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कानून तानाशाही का संकेत देते हैं।

     

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा का LOGO जारी
    शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खरगे ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो जारी किया। खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रही है क्योंकि सरकार ने उसे संसद में मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें शामिल लोग बसों से और पैदल यात्रा भी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी।”

     

     

    खरगे ने कहा, ‘‘कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है क्योंकि सरकार ने हमें संसद में अपने मुद्दे उठाने का मौका नहीं दिया। इस मंच के जरिए हम लोगों की बात सुनेंगे।” उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले आयोजित की जा रही यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा क्षेत्रों और 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिसकी शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों को भी मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को 2023-24का बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने दिया संबद्धता
    Next Article जयमंगला वाहिनी परिवार को मिला सम्मान

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.