
जामताड़ा: जब से रविंद्र नाथ महतो स्पीकर बने हैं तब से व्यवस्था ठीक नहीं है,भ्रष्टाचार, तानाशाही, अफसरशाही पर वृद्धि हुई है,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, सिर्फ ठेकेदारी और संवेदकों से उनका नाता है।उक्त बातें विपक्ष में नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस के जामताड़ा जिला महासचिव समसुल हक ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पर बड़ा बयान दिया।इस बयान से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। अंदर की बात पर झांक कर देखा जाए तो नाला विधानसभा में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी कई कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष से लगातार नाराज चल रहे हैं। इन तमाम तथ्यों को देखने पर कहीं ना कहीं देखने में यही लगता है कि आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

