Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्टेलिया ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 से जीती
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    ऑस्टेलिया ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 से जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऑस्टेलिया ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 से जीती
    ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 299 रन पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान की बैटिंग बुरी तरह से लड़खड़ा गई और वह 115 रन ही बना सकी। इस कारण मेजबान ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 130 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 17वीं हार मिली है।

     

     

    पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले ही ओवर में झटका लग गया था। साजिद खान के ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा आउट हो गए। इस समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी, लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर ने अपने चिर परिचित अंदाज में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी।

     

     

    वॉर्नर ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर लंच ब्रेक तक टीम को 91 रन तक पहुंचा दिया। ब्रेक के बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने जीत के लिए टीम को इंतजार नहीं कराया और 7.5 ओवर के खेल में मैच को समाप्त कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट डेविड वॉर्नर का आखिरी मैच था। इस मैच की आखिरी पारी में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। टेस्ट क्रिकेट में उनका यह 37वीं फिफ्टी थी। वॉर्नर ने आखिरी टेस्ट की अपनी पहली पारी में 34 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनर बल्लेबाज ने अपने सुनहरे करियर का बेहतरीन अंत किया। वॉर्नर के अलावा लाबुशेन ने भी अर्धशतक जड़ा। लाबुशेन मैच में 73 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं स्टीव स्मिथ ने 4 रनों का योगदान दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीनाथ विश्वविद्यालय में B.Ed के छात्राओं ने हिंदी दिवस के अवसर पर कई पुरस्कार किये प्राप्त
    Next Article भारतीय नौसेना, ऑपरेशन पूरा, 15 भारतीयों, समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.