Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी
    मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर आ गए हैं। अनकी कुल संपत्ति 97 अरब डॉलर है। बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए धमाकेदार रही। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है।

     

     

    अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे। पिछले साल के टॉप गेनर एलन मस्क इस साल की अब तक की कमाई में टॉप लूजर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस साल अब तक एलन मस्क ने करीब 9 अरब डॉलर गंवाए हैं। बर्नार्ड की संपत्ति में ही 10.8 अरब डॉलर घटकर 168 अरब डॉलर रह गई है। ये इस साल के टॉप लूजर हैं।

     

     

    साल 2023 में जिन अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई थी, इस बार उनके लिए 2024 की शुरुआत खराब रही। दुनिया के टॉप-10 अमीरों में केवल वॉरेन बफेट की ही संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति अभी लाल निशान में है। इनमें सबसे अधिक नुकसान वाले टॉप 3 हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट, एलन मस्क और जेफ बेजोस की कुल संपत्ति में 28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलला, निषादराज, शबरी पर जारी होगे डाक टिकट, अतिथियों को आमंत्रण पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाना होगा
    Next Article किसी भी धर्म या किसी भी समाज के किसी भी व्यक्ति के लिए और समाज के निचले पायदान में बैठे व्यक्ति के लिए राष्ट्र संवाद मजबूती और ईमानदारी के साथ खड़ा रहा है: अनिल ठाकुर महासचिव ब्रह्मर्षि विकास मंच

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.