Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 हजार राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 हजार राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 हजार राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती
    अयोध्या: भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का यूज किया जा सकता है. 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी की संभावना है. फिलहाल, राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए 11 हजार राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किए जाने की संभावना है. अयोध्या जोन के IG प्रवीण कुमार ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से हम सभी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए हम एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे ड्रोन का भी यूज कर रहे हैं. एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भगवान श्रीराम मंदिर के लिए AI सर्विलांस पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है. कुछ समय बाद, यदि संभव हुआ, तो इसे सुरक्षा और निगरानी अभ्यास का एक अभिन्न अंग बनाया जा सकता है.

     

     

     

    अधिकारी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर खतरा बहुत अधिक है. इसलिए, हमें अयोध्या में सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है. अधिकारी के मुताबिक, मंदिर में बार-बार आने वाले श्रद्धालु या फिर लोगों के समूहों के किसी सामान्य प्रवृति के साथ-साथ मंदिर के अंदर किसी भी संदिग्ध हरकत का पता लगाने में AI मदद कर सकती है. AI निगरानी के दौरान किसी संदिग्ध गतिविधि पर सुरक्षा को लेकर ऑटोमैटिक अलर्ट जारी हो जाएगा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां आगे की कार्रवाई में सक्षम होंगी.

     

     

     

    अधिकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस ने प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए पहले से ही मैनुअल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए फिलहाल सुरक्षा योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी अभी भी खतरे की आशंका और सुरक्षा आवश्यकता का विश्लेषण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राम मंदिर जहां स्थित है, उस रेड जोन में मैनुअल और वीडियो निगरानी पहले से की जा रही है. हर गतिविधि पर निगरानी रखने के लिए स्थानीय खुफिया इकाई के लगभग 38 अधिकारियों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र में टैक्सी चालकों, ई-रिक्शा चालकों, होटल कर्मचारियों, भिखारियों, पुजारियों, निवासियों से लेकर प्रत्येक व्यक्ति की वैरिफिकेशन की जा रही है.

    एक अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए अर्धसैनिक बल और पीएसी की 26 कंपनियों के साथ-साथ लगभग 8000 सिविल पुलिस कर्मियों के शामिल होने की संभावना है. यूपी एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस), स्पेशल टास्क फोर्स की टीमें और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जैसी केंद्रीय एजेंसियां ​​भी तैनात होने जा रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. साथ ही आने वाले वीआईपी, वीवीआईपी और श्रद्धालुओं की किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा.

     

     

    फिलहाल, अयोध्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलकी छह कंपनियां, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी  की तीन कंपनियां और यूपी विशेष सुरक्षा बल  की नौ कंपनियां, 304 सिविल पुलिस कर्मी और एक प्लाटून पीएसी कमांडो तैनात हैं. इनके अलावा बम निरोधक दस्ते और तोड़फोड़ रोधी दल, पुलिस रेडियो संचार के चार कर्मी और 47 अग्निशमन कर्मी शामिल हैं. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर के आसपास के इलाकों को येलो जोन में रखा गया है. येलो जोन में सुरक्षा के लिए 34 सब इंस्पेक्टर, 71 हेड कांस्टेबल और 312 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“मिशन मोदी अगेन पीएम” संस्था की बैठक ,बैठक में रामचरितमानस पाठ को लेकर हुआ विचार विमर्श
    Next Article छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएससी फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच कराएगी सरकार

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.