Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीखे तेवर, निर्भीक पत्रकारिता और राष्ट्र संवाद का पर्याय हैं देवानंद जी: गुरुचरण महतो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति साहित्य

    तीखे तेवर, निर्भीक पत्रकारिता और राष्ट्र संवाद का पर्याय हैं देवानंद जी: गुरुचरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तीखे तेवर, निर्भीक पत्रकारिता और राष्ट्र संवाद का पर्याय हैं श्री देवानंद जी: गुरुचरण महतो (युवा कवि व लेखक, जमशेदपुर)

    नमस्कार देवानंद जी। राष्ट्र संवाद के रजत जयंती वर्ष प्रवेश पर आपको और आपके पूरे टीम को बधाई और शुभकामनाएं।

    मैं पिछले चार-पांच सालों से राष्ट्र संवाद पत्रिका का लगातार पाठक रहा हूं। इस दौरान समूह द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों विशेषकर मिलन समारोह और स्थापना दिवस पर निमंत्रण भी मिलता रहा और यथासंभव मैं शरीक भी होता रहा। उक्त कार्यक्रमों में पत्रिका के मुखिया और प्रधान संपादक श्री देवानंद जी का सादगी पन, अपनापन और मेहमाननवाजी मुझे राष्ट्र संवाद से जुड़े रहने पर और अधिक मजबूर कर देता है। पत्रिका से संबंधित कार्यक्रमों के अलावा देवानंद जी अपने घरेलू उत्सवों और पूजा-पर्वों में भी बहुत ही आत्मीय भाव से बुलाते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के एक पत्रिका के प्रधान संपादक अपने व्यस्ततम दिनचर्या के बावजूद रोजाना व्हाट्सएप करके हम जैसे पाठकों को देश-दुनिया की तमाम खबरों से रू-ब-रू कराना इस बात का ठोस सबूत है कि राष्ट्र संवाद अपने पाठकों के प्रति किस कदर समर्पित है। आपके इस समर्पण भाव से पाठक वर्ग अभिभूत होता रहा है। समूह के धीरज जी भी लगातार संपर्क बनाए रखते हैं। अपना स्नेह देते रहते हैं।

     

     

     

    अभी हाल ही में प्रभात खबर द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में मुझे “कोल्हान गौरव सम्मान-2023” से सम्मानित किया गया था। इस खुशखबरी और उपलब्धि पर राष्ट्र संवाद ने भी खूब हर्ष जताया। मुझे अपने इस व्यापक समूह का एक सदस्य कहकर संबोधित करते हुए मेरे बारे में एक बड़ा लेख प्रकाशित किया। इस विशेष सम्मान के लिए मैं राष्ट्र संवाद का आभार प्रकट करता हूं। इसके अलावा समय-समय पर मेरी भावनाओं और रचनाओं को अपने पन्नों में जगह देने के लिए भी इस पत्रिका का आभार।

    साहसी एवं तीखे तेवरों वाली झारखंड का पहला ई-मेगैजीन का गौरव लेकर इस पत्रिका ने क‌ई घोटालों और भ्रष्टाचार के काले कारनामों को उजागर करने का साहसिक कार्य किया है। साथ ही अनैतिकता के खिलाफ भी हमेशा से मुखर रहा है। न‌ए मिज़ाज की पत्रकारिता करते हुए, हक के लिए लड़ने और बोलने वाली राष्ट्र संवाद कहती है कि मेरे मुंह में तेरी ज़ुबान तो नहीं।

     

     

     

    आज राष्ट्र संवाद की बागडोर एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो खूब संवेदनशील, चेतनाशील और रचनाशील हैं। निर्भीक भी हैं और ईमानदार भी। और सबसे बड़ी बात कि पाठक जिनसे बेपनाह प्यार करते हैं।

    पच्चीस सालों की एक लंबी यात्रा के लिए राष्ट्र संवाद बधाई के पात्र हैं। विश्वसनीयता की तीसरी दशक पर दस्तक देना वाकई में एक बड़ी बात है। आप अपने मिशन पर कामयाब हों। हम न‌ए रचनाकारों का दल राष्ट्र संवाद समूह के साथ हैं। श्री देवानंद जी के प्रभावशाली नेतृत्व में यह सिलसिला और आगे बढ़ें यही कामना है, यही मनोकामना है। एक बार पुनः राष्ट्र संवाद को रजत जयंती पर मुबारक हो!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले प बंगाल के तीन छात्रों का हुआ स्वागत
    Next Article आधुनिक समस्याओं से जूझता भारत कैसा विश्वगुरु?

    Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.