Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को आदित्यपुर के बाबाकुटी पहुंचे और सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी छः युवकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को आदित्यपुर के बाबाकुटी पहुंचे और सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी छः युवकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को आदित्यपुर के बाबाकुटी पहुंचे और सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए सभी छः युवकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और दुःख के इस घड़ी में साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, गणेश महाली, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घटना पर अपनी संवेदना जताते हुए सभी युवकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया और भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि वाकई में यह दुःखद घटना है. उन्होंने कहा युवा देश के भविष्य होते हैं. एक साथ छह- छह बच्चों का चले जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने सभी बच्चों के आत्मा की शांति की कामना की.

    विदित हो कि सोमवार की अहले सुबह इंडिगो कार से बाबाकुटी के आठ युवक चाय पीने निकले थे. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साईं मंदिर के समीप कार जुस्को के बिजली के खंभे से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. आठों युवक गाड़ी में ही फंस गए. सूचना पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर से गाड़ी को काट- काट कर युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला. इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में पीयूष कुमार (पिता अमित सिंह) अनिरुद्ध कुमार (पिता चंदन यादव) शुभम कुमार (पिता प्रेम रंजन झा) हेमंत कुमार सिंह (पिता नवीन कुमार सिंह) सूरज कुमार शाह (पिता रंजीत शाह) और अनिकेत कुमार (पिता श्रवण महतो) शामिल हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों में हर्ष कुमार झा (पिता जितेंद्र नारायण झा) और रवि झा (पिता सुनील झा) को इलाज के लिए टीएमएच और स्टील सिटी नर्सिंग होम भेजा गया है. उधर देर शाम सभी छः युवकों के शव का बिष्टुपुर पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं घटना पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा नेता रमेश हांसदा, सतीश शर्मा एवं आजसू नेता सन्नी सिंह ने अपनी संवेदना जतायी है, जबकि स्थानीय सांसद गीता कोड़ा और विधायक सह मंत्री चंपाई सोरेन ने मामले में संवेदना प्रकट करना भी जरूरी नहीं समझा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेटी पैदा होने पर झाड़ियों में फेंक भाग निकले मां-बाप
    Next Article बोकारो धरने के समर्थन मे सैकड़ो महिला-पुरुष के साथ पहुंची सहराचीय की मुखिया – बिंदु देवी

    Related Posts

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    June 4, 2026

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    June 4, 2026

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.