मुख्यमंत्री के घर से 200 मीटर की दूरी पर दहारेंगे शिबू सोरेन ,दुलाल भुइयां की होगी घर वापसी
अनुप्रिया चौबे
झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनाव जीतने की जी जान कोशिश कर रहे हैं । एक तरफ भाजपा ने इस बार 65 पार का लक्ष्य रखा है तो वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा बदलाव यात्रा लेकर निकले हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा बदलाव यात्रा लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कल पहुंचेंगे जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा 26 अगस्त को साहिबगंज से शुरू की गई है बदलाव यात्रा । भाजपा मुक्त झारखंड बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा बदलाव यात्रा लेकर कल जमशेदपुर पहुंचने को तैयार है । बदलाव यात्रा का उद्देश्य जनता को भाजपा के जनविरोधी निर्णयों से अवगत कराना और झारखंड को भाजपा मुक्त बनाने की अपील करना है।
एग्रिको मैदान में आयोजित सभा को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ झारखंड टाइगर जहां संबोधित करेंगे वही पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां की घर वापसी भी होगी सभा को सफल बनाने के लिए जिला कमेटी के साथ-साथ प्रदेश कमेटी भी जीत और मेहनत कर रही है हालांकि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में यह रैली दिखावे की रैली होगी मुख्यमंत्री के घर में सिंह मारी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है ।
