Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई गुरुद्वारा साहेब में निकली चेतना मार्च, सीजीपीसी के प्रधान, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक हुए शामिल, बच्चों ने गतका का किया प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई गुरुद्वारा साहेब में निकली चेतना मार्च, सीजीपीसी के प्रधान, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक हुए शामिल, बच्चों ने गतका का किया प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई गुरुद्वारा साहेब में निकली चेतना मार्च, सीजीपीसी के प्रधान, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक हुए शामिल, बच्चों ने गतका का किया प्रदर्शन

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहेब में वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को चार साहिबजादों की याद में प्रभात फेरी कर चेतना मार्च का आयोजन किया गया. चेतना मार्च में जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब के प्रधान महेन्द्र पाल सिंह भाटिया, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, वीर बाल दिवस के झारखंड प्रदेश सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, सीजीपीसी के वरिय उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में चेतना मार्च निकाला गया, जिसमे सब से आगे छोटे छोटे बच्चों के द्वारा गतका का कौशल दिखाया गया, जो देखते बन रहा था. उसके साथ साथ पालकी साहेब में चार साहिबजादों को याद करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ स्त्री सत्संग सभा की प्रधान इंद्रजीत कौर के साथ महिलाओं के जत्था पूरे जुगसलाई में पैदल चल भ्रमण किया गया. गौरतलब है कि सिख समाज में 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सिखों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह जी का पूरा परिवार शहिद हुआ था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को स्कूलों में सरकारी अवकाश घोषित किया है और इस दिन को पूरे भारत में वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 9 जनवरी 2022 में गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व में की थी, जो हर साल मनाया जा रहा है. इस चेतना मार्च में सिख नौजवान सभा के प्रधान गुरुचरण सिंह जुगनू और युवाओं द्वारा इस यात्रा को नियंत्रित किया गया. इस चेतना मार्च के बाद जुगसलाई गुरुद्वारा साहिब में गुरु का लंगर लगाया गया, जो सभी श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया. जुगसलाई गुरुद्वारा साहिब के जसविंदर सिंह रोमी को चेतना मार्च का संयोजक बनाया गया. इस चेतना मार्च में जुगसलाई स्टेशन रोड गुरद्वारा साहेब के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, सेन्ट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, वरिय उपाध्याक्ष नरेंद्र सिंह भाटिया झारखंड प्रदेश वीर बाल दिवस सह संयोजक कुलवंत सिंह बंटी, गुरचरण सिंह बिल्ला कुलदीप सिंह, पिंटू सैनी, गुरचरन सिंह, जुगनू जसविंदर सिंह, रोमी स्टेशन रोड गुरुद्वारा के जनरल सेक्रेटरी कमलजीत सिंह भाटिया, हरदीप सिंह भाटिया, हरजीत सिंह टीपू, रघुवीर सिंह, रविंद्र सिंह बंटी, रोमी सिंह, चंचल सिंह, राजा सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा साहिब के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी और पूरी कमेटी के लोगों ने सहयोग किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीसीएल अरगड्डा एरिया प्रबंधन को जिला कांग्रेस पार्टी ने मांग पत्र सौंपा
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.