Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रथम झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 30 को जमशेदपुर में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रथम झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 30 को जमशेदपुर में

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रथम झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 30 को जमशेदपुर में
    जमशेदपुरः योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से जमशेदपुर में पहले झारखंड स्टेट पारा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में सीआईआई यंग इंडियंस का भी सहयोग मिल रहा है। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह और महासचिव बिपिन कुमार पांडेय का पहली बार हो रहे इस आयोजन में अहम योगदान है। इस चैंपियनशिप में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

    योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की झारखंड पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर शुभम यादव ने बताया कि पारा योगासन का आयोजन जमशेदपुर में पहली बार होने जा रहा है। इसका आयोजन साकची आम बगान के पास स्थित अग्रसेन भवन में 30 दिसंबर को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि समाप्त हो चुकी है। पूरे झारखंड के 23 जिलों से कुल 80 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सभी प्रतिभागियों को 29 दिसंबर की शाम को रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को ओरिजिनल आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाणपत्र के साथ आने को कहा गया है। हालांकि शहर से बाहर के प्रतिभागी एक दिन पहले आएंगे, जबकि शहर के प्रतिभागी टूर्नामेंट के दिन ही शामिल हो सकते हैं।

    यह चैंपियनशिप 4 कैटेगरी में होगी। ब्लाइंड कैटेगरी में अंडर 20 और 20 साल से ज्यादा उम्र के महिला और पुरुष प्रतिभागी, डीफ कैटेगरी में अंडर 17 और 17 साल से उपर, ओएच ए कैटेगरी में अंडर 20 और उससे ज्यादा उम्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इनके लिए दिव्यांगता का पैमाना 50 से 75 प्रतिशत निर्धारित है। इसके अलावा ओएच बी कैटेगरी में भी अंडर 20 और उससे ज्यादा उम्र के 75 प्रतिशत से ज्यादा डिसेबिलिटी वाले प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।

    ट्रेडिशनल योगासन की हर कैटेगरी में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉंज मेडल दिए जाएंगे। इस तरह चैंपियनशिप में 16 गोल्ड, 16 सिल्वर और 16 ब्रॉंज मेडल विजेताओं को मिलेगा। इसके तहत महिला श्रेणी में 24 और पुरुष श्रेणी में 24 सहित कुल 48 पदक बांटे जाएंगे। चैंपियनशिप का सेमी फाइनल और फाइनल 15-15 सेकंड का होगा, जिसमें प्रतिभागियों के पास 2-2 आसन का विकल्प रहेगा।

    झारखंड पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी के मुख्य संरक्षक मनोज कुमार यादव हैं। इस आयोजन में सीआईआई यंग इंडियंस की अंकिता नरेडी, शिल्पा धानुका, मृदुल गोयल और कौशिक मोदी का भी अहम योगदान है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस पर कीर्तन दरबार का आयोजन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह समेत समाज के हर वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
    Next Article नारी प्रकृति है और नर पुरुष, दोनों का अन्योन्याश्रय संबंध है- वृजनंदन शास्त्री

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.