Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पाइसजेट की दरभंगा-मुंबई फ्लाइट में महिला की मौत, मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines

    स्पाइसजेट की दरभंगा-मुंबई फ्लाइट में महिला की मौत, मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्पाइसजेट की दरभंगा-मुंबई फ्लाइट में महिला की मौत, मचा हड़कंप
    नई दिल्ली  : दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में विमान की शाम में वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी. विमान जब हवा में ही था, तब अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आपात मेडिकल लैंडिंग कराई गई.

     

     

    विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही मेडिकल टीम ने एंबुलेंस से महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (एसजी 116) मुम्बई जा रहा था. विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी.

     

     

    चालक दल ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया. एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम 6 बजे वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया. यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपने के बाद विमान देर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा. स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबजादों के बलिदान की गाथा हर बच्चे और युवा को सुनाई जानी चाहिए : सीएम योगी
    Next Article यूपी : हिंदू धर्म पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, गिरिराज सिंह बोले- तो इस्लाम अपना लो

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.