Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित
    मुंबई : महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। पवार ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे एक कैबिनेट सहयोगी – धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, प्रशासन राज्य में सावधानी बरत रहा है और इसके प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।”

     

     

    मुंडे के कार्यालय ने भी मंत्री के संक्रमित होने की पुष्टि की है। मंत्री के कार्यालय के एक कर्मचारी ने कहा कि वह नागपुर में आयोजित राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री 21 दिसंबर को घर गए, पृथकवास में रहे और चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवा ली। अब उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये काम शुरू कर दिया है।”

     

     

    बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 628 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में केरल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से, मृतक संख्या बढ़कर 5,33,334 हो गई। देश में वर्तमान में संक्रमितों की संख्या 4,50,09,248 है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार बीमारी से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,860 हो गई है जबकि रोग से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्यिक संस्था हुलास और परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी – मैथिली कवि सम्मेलन
    Next Article घाघीडीह केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन के द्वारा चला छापेमारी अभियान ,अभियान का नेतृत्व जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.