Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबजादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साहिबजादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    साहिबजादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर

    शहीदी सप्ताह पर 79 यूनिट रक्त एकत्र, 67 ने करायी नेत्र जाँच
    चार साहिबजादों की शहीदी को याद करते हुए रविवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में आयोजित रक्तदान और नेत्र जांच शिविर में 79 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 67 लोगो की नेत्र जांच की गयी। गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो द्वारा एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।

     

    मानगो निवासी मनदीप सिंह मन्नी ने सर्वप्रथम रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मानगो गुरुद्वारा में 21 दिसंबर को चेतना मार्च के साथ “शहीदी सप्ताह” की शुरुआत हुई थी जिसके अंतर्गत आज एक-दिवसीय रक्तदान व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था।
    एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की छः सदस्य टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही और रक्तदाताओं के साथ शालीन तरीके से सहयोग किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए

     

     

    अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि संगत ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया जिस कारण 79 यूनिट रक्त संग्रह हो पाया है। महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा की रक्तदान करनेवालों ने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
    शिविर को सफल बनाने में गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो, नौजवान सभा और स्त्री सत्संग सभा व अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: क्रिसमस के मौके पर पप्पू सरदार ने खुद संटा का रूप धारण कर खुशियों की मिठाई बांटे
    Next Article अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई बिरसा नगर मंडल ने, कुलवंत सिंह बंटी रहे मौजूद

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.