Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : मेडिकल इमरजेंसी के चलते टेस्ट सीरीज से पहले घर लौटे विराट कोहली
    Headlines खेल

    दिल्ली : मेडिकल इमरजेंसी के चलते टेस्ट सीरीज से पहले घर लौटे विराट कोहली

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली : मेडिकल इमरजेंसी के चलते टेस्ट सीरीज से पहले घर लौटे विराट कोहली

    नई दिल्ली :  दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के चलते स्वदेश लौट आए हैं. यही नहीं टीम के युवा होनहार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि गायकवाड़ की उंगली में चोट आई है.

     

     

    किंग कोहली को हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों के फॉर्मेट से आराम दिया गया था. हालांकि, टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें ब्लू टीम में शामिल किया गया है. मगर सीरीज के आगाज से पहले उन्होंने उन्होंने घर जाने का फैसला लिया. यही नहीं अफ्रीका में टेस्ट सीरीज से पहले जारी तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच का भी वह हिस्सा नहीं हैं. घर लौटने से पहले उन्होंने टीम प्रबंधन से अनुमति प्राप्त की थी.

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली को अचानक से घर क्यों लौटना पड़ा, इसकी पूरी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. वह आगामी 22 दिसंबर (शुक्रवार) को दक्षिण अफ्रीका वापस आ जाएंगे.

     

     

     

    वर्ल्ड कप में जमकर चला था विराट कोहली का बल्ला

    विराट कोहली पिछली बार भारतीय टीम के लिए ब्लू जर्सी में वर्ल्ड कप के दौरान नजर आए थे. इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे. उन्होंने टीम के लिए प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 11 मैच खेले थे. इस दौरान उनके बल्ले से 11 पारियों में 95.62 की औसत से 765 रन निकले थे. टूर्नामेंट में किंग कोहली के बल्ले से कुल तीन शतक और छह अर्धशतक देखने को मिले थे.

    टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर).

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीबीएमएस कदमा स्कूल के द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन ,3000 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 7 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.