Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़  : विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,  9 मंत्रियों ने ली शपथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    छत्तीसगढ़  : विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,  9 मंत्रियों ने ली शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़  : विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार,  9 मंत्रियों ने ली शपथ
    छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ. इस दौरान सबसे पहले भाजपा बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली.

     

     

    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में 9 नए कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, सभी मंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करेंगे. सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. उनके साथ ही सात अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को 13 दिसंबर को शपथ दिलाई गई थी, जबकि नौ अन्य विधायकों को आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.
    नारायणपुर विधायक केदार कश्यप और अनुसूचित जाति से नवागढ़ के विधायक दयालदास बघेल उन विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंंने मंत्री पद की शपथ ली. साथ ही कोरबा विधायक

    लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

     

     

    साय ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे और पूर्ववर्ती रमन कैबिनेट के चार पूर्व मंत्रियों पर दांव खेला है. साथ ही सबसे अधिक ओबीसी वर्ग से पांच विधायकों को मंत्री पद देने का निर्णय लिया गया है, जो कि पहली बार मंत्री बने.

    इनमें कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा शामिल हैं. पूर्व मंत्रियों में सामान्य वर्ग से रायपुर-दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति वर्ग से रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप और अनुसूचित जाति से नवागढ़ के विधायक दयालदास बघेल को मंत्री बनाया गया है.

     

     

    नए मंत्रियों के नामों की घोषणा करते हुए कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया को राजभवन में शपथ समारोह की जानकारी दी थी. गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री नियुक्त होते हैं. इनमें अभी तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव सहित उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं और अभी 13वां मंत्री का फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो वसुंधरा एस्टेट में कलश यात्रा 25 को, शिव कथा 26 से
    Next Article RANCHI: शीतलहरी और बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का लिया निर्णय

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.