Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR :सफर-ए-शहादत में बच्चे करेंगे वाहेगुरु की स्तुति
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    JAMSHEDPUR :सफर-ए-शहादत में बच्चे करेंगे वाहेगुरु की स्तुति

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सफर-ए-शहादत में बच्चे करेंगे वाहेगुरु की स्तुति

    23 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा में शहीदी गाथा का कीर्तन दरबार
    हर वर्ष सिख 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छोटे साहिबजादों की याद में शहीदी सप्ताह के रूप में मानते हैं। इसी शहीदी सप्ताह के मद्देनजर अगामी 23 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में एकदिवसीय महान कीर्तन दरबार सफर-ए-शहादत आयोजित किया जायेगा। इस कीर्तन दरबार की विशेष बात यह है कि इसकी पूरी प्रस्तुति बच्चों द्वारा ही की जाएगी।

     

     

    सफर-ए-शहादत के सफल आयोजन के लिए धार्मिक संस्था ‘हर की उस्तत’ के सदस्यों व साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के साथ प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक में गुरुवार को कीर्तन दरबार की रुपरेखा तैयार की गयी।
    ‘हर की उस्तत’ के सदस्य भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार शाम चार बजे से रात दस बजे तक चलेगा। जिसमे केवल बच्चे ही समागम की हर प्रक्रिया पूरी करेंगे। शाम के रहरास पाठ से लेकर गुरु ग्रन्थ साहिब का सुखासन तक बच्चों द्वारा करवाया जायेगा। अंत में एक सामूहिक जाप रूपी पाठ होगा जो सफर-ए-शहादत कीर्तन दरबार का खास आकर्षण होगा। मनप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि वैसे बच्चे और सदस्य जो कीर्तन सीख रहें है, अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए वाहेगुरु की स्तुति करेंगे। इस दौरान बच्चे सबद-कीर्तन के अलावा शहीदी गाथा का कविता पाठ भी करेंगे।

     

     

    साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा ‘हर की उस्तत’ के इस एकदिवसीय समागम में सभी सिख परिवार अपने बच्चों को अवश्य भेजें और स्वयं भी इस कार्यक्रम में शरीक होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
    बैठक में कमिटी की ओर से प्रधान निशान की अध्यक्षता में महासचिव परमजीत सिंह काले व शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, मनोहर सिंह मित्ते जबकि ‘हर की उस्तत’ की ओर से मनप्रीत सिंह, जगदीश सिंह, रणजीत सिंह, गुरकीरत सिंह एवं जसवीर सिंह उपस्थित रहे।

    JAMSHEDPUR :सफर-ए-शहादत में बच्चे करेंगे वाहेगुरु की स्तुति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCISF संभालेगी संसद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
    Next Article राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट,आकंठ भ्रष्टाचार,विधि व्यवस्था के विरोध में भाजपा का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.