Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भजन लाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति

    भजन लाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भजन लाल शर्मा ने दोनों डिप्टी सीएम के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात

    नई दिल्ली : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को यहां दिल्ली में मुलाकात की। तीनों नेताओं ने संसद भवन परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में सरकार चलाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें प्रदेश के हालात से भी अवगत कराया।

     

     

    प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा गया है, “राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”

    आपको बता दें कि राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पार्टी के आला नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करने और उनसे विचार विमर्श करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर हैं।

     

     

    राजस्थान में एक नए चेहरे को मुख्यमंत्री नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने पार्टी में नया नेतृत्व उभारने की कोशिश की है और अब पार्टी की कोशिश यह है कि राज्य में बनने वाले मंत्रिमंडल में सभी दिग्गज नेताओं के समर्थकों को किस तरह से जगह दी जाए, राजस्थान के सभी क्षेत्रों और सभी प्रभावी जातियों का किस तरह से ध्यान रखा जाए और पार्टी आलाकमान को यह भी तय करना है कि संसद सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में विधायक की तरह काम करने के लिए तैयार हो जाने वाले नेताओं को भी क्या राजस्थान में बनने वाले नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है और अगर उन्हें शामिल किया जाता है तो उनकी भूमिका यानी उनका पोर्टफोलियो क्या हो।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : कनॉट प्लेस में गोपालदास बिल्डिंग में लगी भीषण आग
    Next Article झारखंड: कमरे में कोयला जलाकर सोने के बाद दम घुटने से 4 की मौत, 3 गंभीर

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.