Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

    जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण परिवार की ओर से शनिवार को शरद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप ओल्ड दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित शरद मिलन समारोह में शहर के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर समारोह में आये लोगों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट लिट्टी पार्टी, कॉफी का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास की अध्यक्षता में आयोजित शरद मिलन समारोह में आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सद्भावना एवं एकता को बल मिलता है। मिलन समारोह जैसे आयोजनों के जरिये एक समय पर सभी लोगों से मिलना सदैव उत्साहित करता है। ललित दास ने बताया कि संस्था लोक समर्पण शहर के विभिन्न क्षेत्रों साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी अपने सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जनसेवा के विभिन्न कार्य निरंतर कर रही है। विगत कुछ वर्षों में संस्था ने अनेकों कार्यों के जरिये लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सफल प्रयास किया है। उन्होंने शरद मिलन समारोह में आने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

    समारोह के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, कुणाल षाड़ंगी, आस्तिक महतो, शिवशंकर सिंह, गुँजन यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, अभय सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अखिलेश चौधरी, डॉ एके लाल, डॉ हरप्रीत, डॉ अभिषेक, डॉ एस सी दास, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, पप्पू सिंह, अविनाश सिंह राजा, बिनोद कुमार सिंह, पोरेश मुखी, पप्पू सिंह, कमलेश साहू, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, दीपक झा, हेमंत सिंह, उमेश पांडेय, रॉकी सिंह, सुशील पांडेय, ज्योति अधिकारी, रानी गुप्ता, संजना साहू, कंचन दत्ता समेत संस्था के नीरज कुमार, ज्ञान सिंह चौहान, अभिषेक अग्रवाल, दीपक सिंह, देव केवर्ता, प्रदीप दुबे, रितेश दत्ता, धीरज कुमार, अंकित अग्रवाल, सुभाष मुखी, देबाशीष पोद्दार, अमृत सिंह के साथ लौहनगरी जमशेदपुर के सैकड़ों समाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रहना सत्ता जाने का संकेत: वीथिका झा
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.