Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
    Breaking News Headlines खेल

    धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा
    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी अब मुश्किल में पड़ गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी संपत कुमार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दायर अदालत की अवमानना के एक मामले में शुक्रवार को 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई।
    हालांकि, न्यायमूर्ति एस एस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने सजा को 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया ताकि संपत कुमार को सजा के खिलाफ अपील दायर करने का मौका मिल सके। धोनी ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के खिलाफ कथित रूप से अवमानना वाले बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराया था।

     

     

    2014 में दायर किया था मानहानि का मुकदमा
    धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी में अपना नाम लिए जाने को लेकर 2014 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। धोनी ने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था

    वहीं, 18 मार्च 2014 को कोर्ट ने अंतरिम आदेश में संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ बयान देने से रोक लगा दी थी। इसके बाद भी संपत कुमार ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पास हलफनामा दायर किया, जिसमें न्यायपालिका और मामले में राज्य के वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। धोनी ने अपनी याचिका में संपत के बयानों का भी जिक्र किया है।

     

     

    धोनी की जबरदस्त वापसी
    बता दें कि धोनी आईपीएल के सबसे सफल और महान कप्तान भी बने। पिछले सीजन 9वें स्थान पर रहने वाले चेन्नई ने इस सीजन जबरदस्त वापसी की थी और 5वीं बार टीम को चैंपियन बनाया था। लीग स्टेज में चेन्नई 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, जिसके बाद क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में पहुंची और फाइनल में एक बार फिर हार्दिक पांड्या की गुजरात को ही हराकर खिताब जीता।

     

    कोर्ट ने सुनाई ये सजा धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
    Next Article सस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.