Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद कराज पर तख्त श्री हजुर साहिब के फरमान को लागु करवाएगी सीजीपीसी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आनंद कराज पर तख्त श्री हजुर साहिब के फरमान को लागु करवाएगी सीजीपीसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आनंद कराज पर तख्त श्री हजुर साहिब के फरमान को लागु करवाएगी सीजीपीसी

    *सभी प्रधानों से बैठक कर संगत को जागरूक करने की पहल की जायेगी: भगवान सिंह*

    *आनंद कराज को रहत मर्यादा अनुसार ही होना चाहिये: जमशेदपूरी*
    सिखों के धार्मिक स्थल और पाँच तख्तों में से एक तख्त श्री हजुर साहिब के जत्थेदारों द्वारा आनंद कारज (शादी) को लेकर एक मत्ता (फरमान) पास किया गया है जिसे सीजीपीसी ने तत्परता से कोल्हान में लागु करने की बात कही है। वहीं प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भी फरमान की वकालत करते हुए इसे स्वागतयोग्य उचित कदम बताया है।
    गुरुवार को सीजीपीसी कार्यालय में बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा है कि तख्त श्री हजूर साहिब के मत्ते को पूरे कोल्हान में लागू करवाया जायेगा। उन्होंने आगे कहा वे सभी गुरुद्वारों के प्रधानों के साथ बैठक कर इस फ़रमान के प्रति संगत को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जायेंगे। उधर, जमशेदपुर के सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भी तख्त श्री हजुर साहिब के इस फरमान का स्वागत करते हुए सिख संगत से अपील की है कि इस मत्ते का सम्मान करते हुए संगत को आज से आनंद कारज संबंधी हुक्म को विवाह समारोहों में शामिल करना चाहिए। जमशेदपुरी का कहना है कि सिखों के अमीर विरसे किसी भी प्रकार की मिलावट करना गुनाह है। इसलिए अपने सिख धर्म पर गर्व महसूस करते हुए सभी धार्मिक और सामाजिक समागम रहत मर्यादा अनुसार ही होने चाहिये।
    गौरतलब है कि तख्त श्री हजूर साहिब के जत्थेदारों ने एक मत्ता (फरमान) पास किया है कि सिख विवाह समारोह में निमंत्रण पत्र में सर्वदा लड़के के नाम के साथ सिंह और लड़की के नाम के साथ कौर लगाना अनिवार्य है। पुकारू नाम और अजीब नाम लिखने पर मनाही रहेगी। साथ ही साथ विशेषकर दुल्हन के पहनावे के बारे में भी जरुरी हिदायतें दी गयीं हैं। जिसके तहत दुल्हन को सूट-सलवार ही पहनना है और लहंगा वगैरह परिधानों से परहेज करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article केंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार : सम्राट

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.