Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार : सम्राट
    बिहार राजनीति

    केंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार : सम्राट

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना : गर्दनीबाग में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार है।उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देखा है और इसको लेकर सभी तरह के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक मात्र 87 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सका है। आज जब परिवार के लोग बीमार पड़ते हैं तो जेवर तक गिरवी रखनी पड़ती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए आयुष्मान कार्ड की गारंटी दी गई जिसमे पांच लाख का मुफ्त इलाज हो सकता है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के इलाज के लिए सोचा है। विकसित भारत का संकल्प तब पूरा होगा, जब गरीबों के कल्याण का काम पूरा हो पाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की चिंता कर रही है। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें निबंधन के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर बैंक द्वारा एक लाख रुपए का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से भी इस योजना के लिए आगे आने की अपील की।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार मदद कर रही है। आज सरकार की चिंता प्रत्येक गरीबों को घर देने की है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि 550 सालों के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर तैयार हो गया है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री 2025 तक सभी गरीबों के लिए पक्का मकान बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जी की ऐसी पहली सरकार है जो निर्धन परिवारों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, पटना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि जीत मुखिया, अविनाश मंटू राय, बुल्लू , भूषण यादव , धीरू चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद कराज पर तख्त श्री हजुर साहिब के फरमान को लागु करवाएगी सीजीपीसी
    Next Article सबसे ज्यादा राशि निवेश करेगा भारत सरकार, बदलेगा बिहार, दें प्रधानमंत्री को धन्यवाद:विजय कुमार सिन्हा।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.