Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबसे ज्यादा राशि निवेश करेगा भारत सरकार, बदलेगा बिहार, दें प्रधानमंत्री को धन्यवाद:विजय कुमार सिन्हा।
    बिहार राजनीति

    सबसे ज्यादा राशि निवेश करेगा भारत सरकार, बदलेगा बिहार, दें प्रधानमंत्री को धन्यवाद:विजय कुमार सिन्हा।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समित में सबसे ज्यादा 7386.15 करोड़ निवेश का करार भारत सरकार के हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण अब बिहार में बदलाव आने वाला है और विकास की बड़ी लकीर खींची जानी है। नीतीश जी को भारत सरकार के इस पहल के लिए धन्यवाद देना चाहिए।श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य के बाहर महागठबंधन सरकार में शामिल घटक दल अडानी को गाली पढ़ रहे हैं और अपमानित करते हैं। लेकिन राज्य के अंदर उनके निवेश के लिए मुंह बाये खड़े हैं। उनका दोहरा चरित्र बिहार के लिए नुकसानदेह है। इन्हें सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिये। श्री सिन्हा ने कहा कि निवेशकों को भ्रष्ट्राचार और अपराधियों से सुरक्षा देने के लिये राज्य सरकार को व्यापक इंतज़ाम करना चाहिए। राज्य के लोग अवगत हैं कि हत्या और लूट में पिछले 16 महीनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बिना घूस का प्रखंड से राज्य मुख्यालय तक कोई काम नहीं होता है। ऐसे में निवेशकों के लिए बड़ी चुनौती है। भ्रष्ट्राचार और अपराध के कारण होने वाली हानि पर भी राज्य सरकार निवेशकों के लिये मुआवजा का प्रावधान करे। और अपमानजनक बयानों को वापस लेना चहिये। साथ ही भूमि का स्थायी एवं तात्कालिक आवंटन हेतु स्थायी लैंड बैंक का प्रावधान करे।श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले 33 सालों में लाखों युवाओं के राज्य से बाहर पलायन की भी समीक्षा होनी चाहिये। सर्वदलीय बैठक कर भविष्य में इस पलायन को रोकने और रोजगार देने की ठोस नीति बनाई जानी चाहिए। श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 40 हज़ार करोड़ का निवेश करार का लक्ष्य प्राप्त करने से पूर्व अपनी नीयत को साफ़ करना होगा। नीयत में खोंट रहने पर नीतियाँ असफल होना तय है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार : सम्राट
    Next Article हर बुथ पर विचारवान और संकल्पित युथ के साथ संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए युवा राजद कार्य करे: जगदानन्द सिंह

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.