Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में पेयजल, एसबीएम एवं जल जीवन मिशन का आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    *◼️ गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करें – उपायुक्त*

    *◼️ गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के फायदे के बारे में ग्रामीणों को करें जागरूक*

    आज दिनांक 14.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान हर घर नल से जल कनेक्शन (एफएचटीसी) की स्थिति, मासिक प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा, जल जीवन मिशन, ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की बारी बारी से समीक्षा की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 1 लाख 48 हजार 554 घरों में नल से जल कनेक्शन किए जाने है जिसमें अब तक 44524 घरों को जोड़ा जा चुका है। वहीं इस संबंध में बताया गया चरणबद्ध तरीके से नल से जल कनेक्शन हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। लोगों को सुलभ रूप से पेयजल उपलब्ध हो उसके लिए सभी चापानलों को दुरुस्त रखें, किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए।

    इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जामताड़ा जिला के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं पुस्तकालय भवनों में एफएचटीसी के तहत जलापूर्ति करने का निर्देश की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बताया गया कि 1 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच जिला के सभी प्रखंडों से कुल 1132 शिकायत चापाकल मरम्मती को लेकर आया, जिसमें से 1002 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है।

    *एसबीएम जी के तहत क्रियान्वित कार्यों की हुई समीक्षा*

    एसबीएम जी के अंतर्गत कार्यान्वित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एसबीएम जी के तहत एसबीएम ईबीआर एवं एसएनए के तहत अंस्पेंट बैलेंस की समीक्षा की एवं निर्देश दिया कि बैलेंस शून्य करें। इसके लिए उन्होंने कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

    इसके अलावा उपायुक्त ने ओडीएफ प्लस स्टेटस की समीक्षा की। जिसमे बताया गया की जिले के कुल 1071 गांवों में से 1007 गांवों को ओडीएफ प्लस विलेज घोषित हो चुके हैं।
    इसके अलावा बैठक में अनस्पेंट बैलेंस, एनुअल एक्शनल प्लान, जीपी शेड, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स आदि का समीक्षा किया। उपायुक्त ने गोबरधन योजना के तहत गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जिले के 03 प्रखंडों में स्थान चिन्हित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव में लोगों को गोबरधन योजना एवं गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी दें, इसके क्या लाभ हैं ताकि योजना का सफल क्रियान्वयन एवं लाभ मिल सके। इसके अलावा उपायुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गए विभिन्न निदेशों की समीक्षा करते हुए एसबीएम जी ने तहत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी,जिला समन्वयक श्री अनुज मंडल, एई, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की एवं पारडीह से बालिगुमा तक के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की कार्य को प्रारंभ करने के संबंध में जानकारी ली
    Next Article आनंद कराज पर तख्त श्री हजुर साहिब के फरमान को लागु करवाएगी सीजीपीसी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.