Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा से TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड , लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारी भी निलंबित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राज्यसभा से TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड , लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारी भी निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2023Updated:December 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यसभा से TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड , लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारी भी निलंबित
    TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है। अब वह पूरे सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। बता दें कि संसद में सुरक्षा चूक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के सांसद दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं, जिसे लेकर संसद में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और अभी तक प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कोई बयान नहीं आया है. इस घटना पर गहन चर्चा होनी चाहिए।

     

     

    वहीं, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 तक स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सरकार तो मुंह बंद करके बैठी है. 22 साल पहले इससे भी भयंकर हादसा हुआ था और हमको कहा गया था कि ये नया सदन फुल प्रूफ सिक्योरिटी से लैस है. कल हमने क्या देखा. 2-4 लड़के अंदर घुस गए. महंगाई और बेरोजगारी के बारे में नारे लगाते हुए अंदर चले गए. यह ठीक नहीं है. देश के युवाओं की दिशा बदल रही है, वो निराश हैं. इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

     

     

     

    संसद सुरक्षा में चूक पर कार्रवाई, लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारी निलंबित
    बुधवार को संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जब दो युवक लोकसभा के अंदर पहुंच गए, जब संसद की कार्यवाही चल रही थी।
    संसद की सुरक्षा में चूक के चलते लोकसभा सचिवालय के आठ कर्मचारियों पर गाज गिरी है। दरअसल सुरक्षा में चूक के चलते इन सातों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा सचिवालय के जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनकी पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित्त और नरेंद्र के रूप में हुई है।

     

     

    संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर हंगामा
    गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को घटना के बारे में जानकारी दी और घटना की निंदा की। राजनाथ सिंह ने सांसदों से संसदीय पास जारी करने में सावधानी बरतने की अपील की। बता दें कि आरोपियों के पास भाजपा के एक सांसद द्वारा जारी किए गए पास मिले थे। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

     

     

    विपक्ष कर रहा सरकार को घेरने की तैयारी
    वहीं संसद सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्षी पार्टियों ने बैठक की और संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक संसद में विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में हुई। 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा में चूक की घटना के बाद गुरुवार को संसद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। संसद के मकर द्वार से अब सिर्फ सांसदों को ही एंट्री दी जा रही है। वहीं मीडिया को अब सांसदों के एंट्री गेट से कुछ मीटर दूरी पर जगह दी गई है। बता दें कि बुधवार को संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई जब दो युवक लोकसभा के अंदर पहुंच गए, जब संसद की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान आरोपियों ने स्प्रे निकालकर पूरे सदन में धुंआ फैला दिया। वहीं एक युवती और एक युवक ने संसद भवन के बाहर भी ऐसा ही किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांचवा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध कारोबारी के खिलाफ भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने आंदोलन का फूंका बिगुल , एसएसपी कार्यालय समक्ष प्रदर्शन
    Next Article सरायकेला :प्रकृति की गोद में बसे चांडिल डैम में मोती की खेती कर रहे किसानों ने पेश किया मिशाल

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.