Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटक, भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू
    Breaking News Headlines

    सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटक, भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटक, भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू
    नई दिल्ली :  भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया. अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया.

     

     

    अधिकारियों ने कहा कि सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरक खाली कर दीं. दरअसल बुधवार की दोपहर को बर्फबारी और खराब मौसम के कारण, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित 800 से अधिक पर्यटक पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए. इसके बाद त्रिशक्ति कोर के जवान तुरंत कार्रवाई में जुट गए और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया.

     

     

    बचाव अभियान अभी भी जारी है और पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है. साथ ही आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है. सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत और आराम प्रदान किया. फंसे हुए पर्यटकों ने सेना द्वारा तत्काल राहत प्रदान करने के लिए गहरा आभार व्यक्त किया. भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमा की रक्षा करते हुए, पर्यटकों और स्थानीय आबादी को सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रज्ञान : बच्चों के लिए संवेदनात्मक रचनाएँ
    Next Article सुरक्षा में चूक के बाद अपग्रेड की गई संसद की सिक्योरिटी, अब पहले की तरह नहीं होगी एंट्री

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.