Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : धीरज साहू के बंगले में गड़े खजाने की हो रही तलाश, जियो सर्विलांस मशीन से हो सर्चिंग
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड : धीरज साहू के बंगले में गड़े खजाने की हो रही तलाश, जियो सर्विलांस मशीन से हो सर्चिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड : धीरज साहू के बंगले में अब गड़े खजाने की हो रही तलाश, जियो सर्विलांस मशीन से हो सर्चिंग
    रांची :   इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को अब राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में गड़े हुए खजाने की तलाश है. उनके रांची स्थित बंगले सुशीला निकेतन में जियो सर्विलांस के जरिए इसका पता लगाया जा रहा है. इनकम टैक्स की एक टीम जियो सर्विलांस की मशीन लेकर मंगलवार की शाम उनके आवास पहुंची. कैंपस में लगी लाइट्स को बंद करा कर मशीन से आवास के अंदर, बाहर, बगीचा, पार्किंग एरिया और सीवरेज पाइप की जांच की गई.

     

     

    विभाग के अफसरों को संदेह है कि आवास में जमीन के भीतर सोना, हीरा, ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें छिपाकर रखी गई हैं. बुधवार को भी टीम ने सुशीला निकेतन में कोने-कोने की जांच मशीन से की है. यह पता नहीं चल पाया है कि इसका क्या नतीजा निकला है. इस बंगले में चल रही तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की तैनाती की गई है. बताया गया है कि उनके आवास से संपत्तियों और कारोबार से जुड़े कई दस्तावेज, निवेश और अकाउंट्स के डिटेल्स हासिल हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है.

     

     

    इस बीच जानकारी मिली है कि ओडिशा में साहू की औद्योगिक इकाइयों और अलग-अलग ठिकानों से मिले 354 करोड़ रुपए कैश और जेवरात आदि की बरामदगी के मामले में ईडी भी जांच शुरू करने की तैयारी में है. भुवनेश्वर में ईडी के बड़े अधिकारी ने आयकर टीम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली है. इसके बाद दिल्ली लौट गए. आयकर विभाग साहू की कंपनियों द्वारा रकम खपाने के लिए हवाला ऑपरेटर्स के इस्तेमाल और शेल कंपनियों में निवेश के बिंदु पर भी जांच में जुटा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी को मिला नया मोटर पंप सेट ,पानी की समस्या से मिलेगा निजात
    Next Article भोजपुरिया क्रिकेट लीग के 5वें सीजन लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 दिसंबर से, गोलमुरी के केबल क्रिकेट ग्राउंड में होंगे सभी मैच

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.