Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्यप्रदेश में ‘मोहन’ राज का आगाज, नए मुख्यमंत्री के साथ 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    मध्यप्रदेश में ‘मोहन’ राज का आगाज, नए मुख्यमंत्री के साथ 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मध्यप्रदेश में अब ‘मोहन’ राज का आगाज, नए मुख्यमंत्री के साथ 2 डिप्टी सीएम ने ली शपथ
    मध्य प्रदेश में आज से मोहन राज का आगाज हो गया है. बुधवार को नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रृहण समारोह का आोयजन हुआ, जिसमें राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही अन्‍य दिग्‍गज राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं. मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी मौजूदगी जताई.

     

     

    डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा शपथ ग्रहण में किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है. अब माना जा रहा है कि 16 दिसंबर से पहले नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा.

     

     

    मोहन यादव ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरता हैं. वह काफी पढ़े लिखे हैं. उन्‍होंने अपना सियासी सफर छात्र राजनीति से शुरू किया था. 2013 में वह पहली बार विधायक बने थे. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव के खिलाफ 12,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल करते हुए उज्जैन दक्षिण सीट से विधायकी का चुनाव जीता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील खेल विभाग के सौजन्य से पहले विंटर स्पोर्ट्स फेयर तथा कैंप का आयोजन 24 से 31 दिसंबर के बीच किया जायेगा
    Next Article राजस्थान में बीजेपी ने वसुंधरा के बदले भजनलाल शर्मा को क्यों चुना…..

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.