Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में 25 दिसंबर को गोलमुरी केबुल वेलफेयर क्लब में एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में 25 दिसंबर को गोलमुरी केबुल वेलफेयर क्लब में एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में 25 दिसंबर को गोलमुरी केबुल वेलफेयर क्लब में एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन

    •अटल जी के 99वीं जयंती को समर्पित होगा रक्तदान शिविर
    • रक्तदान शिविर की जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन

     

     

    भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष भारत रत्न और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में इस वर्ष भी विराट रक्तदान शिविर का आयोजन होगा. भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग इसे सफल बनाने में जुटे हैं. बुधवार को गोलमुरी स्थित आवासीय कार्यालय से भाजपा नेता ने रक्तदान शिविर के संदर्भ में पोस्टर का विमोचन किया. उक्त पोस्टर और हैंडबिल के संग दिनेश कुमार एवं आयोजन समिति से जुड़े सदस्य डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान शिविर में आमंत्रित करेंगे. भाजपा नेता दिनेश कुमार ने बताया कि यह शिविर श्रद्धेय अटल जी के 99वें जयंती को समर्पित है. बताया कि वर्ष 2003 से लगातार प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को अटल जी के सम्मान में रक्तदान शिविर आयोजित की जाती रही है.

     

     

    दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उनका लक्ष्य है कि 700 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो सके. व्यापक जनसंपर्क के मार्फ़त लोगों से जुड़ने की कार्योजना तैयार की जा रही है साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे है और कॉल सेंटर के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को दूरभाष पर भी सूचना प्रदान की जा रही है और शिविर के निमित उनको आमंत्रित किया जा रहा है, शहर के युवा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी निमंत्रित किया जा रहा है। आज पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह शिंदे, लक्ष्मण बेहरा मौजूद थें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP में मोहन, छग में विष्णु की आज ताजपोशी, समारोह में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद
    Next Article टाटा स्टील खेल विभाग के सौजन्य से पहले विंटर स्पोर्ट्स फेयर तथा कैंप का आयोजन 24 से 31 दिसंबर के बीच किया जायेगा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.