Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ के अध्यक्ष बने सरफराज अंसारी और उपाध्यक्ष बनी सहेला बीबी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ के अध्यक्ष बने सरफराज अंसारी और उपाध्यक्ष बनी सहेला बीबी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ के अध्यक्ष बने सरफराज अंसारी और उपाध्यक्ष बनी सहेला बीबी

    करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलगचुआ में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।
    जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम के आदेशानुसार एस एम सी के पुनर्गठन को लेकर विद्यालय परिसर में ग्रामीणों तथा अभिभावकों की बैठक अलगचुआ पंचायत के उपमुखिया इजराइल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बी ई ई ओ सुखदेव यादव और पर्यवेक्षक के रुप में शिक्षक प्रेम नाथ तिवारी ,विद्या सागर ,अमरनाथ दास और सी आर पी मकसूद अंसारी और ललन कुमार उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन गठन किया गया। इसमें 12 अभिभावक ,एक जन प्रतिनिधि ,एक छात्र प्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक सहित कुल 16 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें एस एम सी के अध्यक्ष के पद पर सरफराज अंसारी तथा उपाध्यक्ष के पद पर सहेला बीबी को चुना गया। संयोजिका के पद पर मलिका बीबी को चुना गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अभिभावक सदस्य के रूप में वसीमा बीवी, मोजाहिद मियां ,रिजवान अंसारी,सजदा खातून, कितवानो खातून ,सुलेमान अंसारी ,मुल्तान अंसारी यासमीन बीवी,जन प्रतिनिधि के रूप में सीमा खातून ,शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में मोहम्मद सगीर अंसारी चुने गए।
    मौके पर बी ई ई ओ सुखदेव यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रावधान के अनुसार विद्यालय के विकास में बच्चों को छात्रवृत्ति ,मध्याह्न भोजन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कराने और गुणवत्ता शिक्षा दिलाने में विद्यालय प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को बेहतर ढंग से विद्यालय संचालित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार विद्यालय में सभी सदस्यों को बुलाकर बैठक करें ताकि संचालन में कोई परेशानी ना हो।
    मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज किशोर दास ,जेई जमील अंसारी,अलीमुद्दीन अंसारी ,अजीमुददीन अंसारी ,कलीमुद्दीन अंसारी ,करीम अंसारी ,मंजूर आलम ,मुख्तार आलम ,रिजवान अंसारी सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे। चुनाव में
    विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थाना से पुलिस पदाधिकारी संजय साह और दंडाधिकारी के रूप में कनीय अभियंता जामील अंसारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासोन्मुखी एवं कल्याणकारी योजनाओं को टीवी स्क्रीन, वीआर यंत्र आदि के माध्यम से लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.