Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के 10 पंचायत व 2 वार्ड में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिले के 10 पंचायत व 2 वार्ड में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के 10 पंचायत व 2 वार्ड में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर

    *बड़ी संख्या में शिविरों में पहुंचे आमजन, कई योजनाओं में मिली ऑन द स्पॉट स्वीकृति*

    *माननीय विधायक पोटका, माननीय विधायक जुगसलाई, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण*

    *जिला स्तर व प्रखंड के पदाधिकारी लगातार पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचकर सभी सुयोग्य तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे… श्री मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*
    ——————————–

    ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत 10 प्रखंडों के 10 पंचायत व 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन कर आमजनों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया । 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलाये जा रहे इस अभियान के तहत आज जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तर सुसनीगड़िया पंचायत मंडप, पोटका के तेंतलापोड़ा, पटमदा के पटमदा पंचायत, बोडाम के बेलडीह, घाटशिला के काड़ाडुबा पंचायत, मुसाबनी के पूर्वी मुसाबनी, धालभूमगढ़ के महुलीशोल, बहरागोड़ा के खेडुआ, चाकुलिया के मालकुंडी पंचायत तथा गुड़ाबांदा के सिंहपुरा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया । वहीं नगर निकायों में जेएनएसी के सोनारी स्थित झाबरी बस्ती सामुदायिक भवन और मानगो नगर निगम में प्राथमिक विद्यालय गौड़ बस्ती, वार्ड नंबर 09 में शिविर आयोजित किया गया।

    *माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार* पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतलापोड़ा पंचायत और *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी* पटमदा प्रखंड के पटमदा पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । माननीय विधायकगण ने कहा कि सरकार आपके पंचायत में आपके द्वार तक चल कर आ रही है योजनाओं का लाभ देने के लिए, पुरानी, नई जितनी भी योजनाएं है सबका लाभ उठाएं, घर बैठकर कर नहीं रहें, बड़ी संख्या में अपने पंचायतों के शिविर में पहुंचे। जिला प्रशासन के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के पदाधिकारी कर्मी लगातार आपके बीच रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* ने शिविर के सफल आयोजन को लेकर कहा कि लगातार पंचायत स्तरीय शिविर में जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहकर व्यवस्थित तरीके से पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे। माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की पहल एवं निर्देशानुसार शिविर में आए सभी लाभुकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा। योजना का लाभ मिलने के साथ साथ उपहार के रूप में पौधा मिलने पर लाभुकों द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार के इस पहल को काफी सराहना मिल रही है। आगामी शिविरों में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें ।

    शिविर में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग शिविर में लाभुक हजारों की संख्या में आवेदन करने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजनों को दिया गया। इन पंचायत स्तरीय शिविरों में पेंशन स्वीकृति, मनरेगा जॉब कार्ड, कम्बल वितरण का लाभ, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सावित्री बाई फुले समृद्धि योजना, अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत वन पट्टा जैसे कई योजनाओं का ऑन द स्पॉट स्वीकृति से लाभुकों में काफी खुशी देखी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार समान जारी करने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सच बताने का किया आग्रह
    Next Article अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.