Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार समान जारी करने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सच बताने का किया आग्रह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार समान जारी करने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सच बताने का किया आग्रह

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठी बार समान जारी करने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सच बताने का किया आग्रह, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- साहस के साथ ईडी का सामना करें सीएम, राज्य के मुखिया होने के नाते ये उनका नैतिक और संवैधानिक दायित्व

    जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से एक फिर समन जारी किया गया है। जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी मामले में हेमंत सोरेन को छठी बार यह नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 12 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी खबर में ईडी की ओर से छठी बार समन जारी किए जाने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के समक्ष पेश होने और सच बताने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को इस बाबत प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य के मुखिया होने के नाते हेमंत सोरेन का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है कि वे प्रवर्तन निदेशालय के समन का सम्मान कर राज्य की जनता के समक्ष उदाहरण पेश करें। कहा कि भारतीय इतिहास में संभवतः यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री ईडी के सवालों से लगातार भाग रहे हैं। कहा कि जब एक मुख्यमंत्री ही जांच एजेंसियों के समन का सम्मान नही करेंगे तो एक आम आदमी से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वे पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों के समन का सम्मान कर उन्हें सहयोग करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के सामने हाजिर होकर सच बताना चाहिए और जो भी कारनामे उन्होंने किये हैं उन सभी तथ्यों को उजागर करना चाहिए। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से आयकर विभाग ने रिकॉर्ड 400 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है। ये आंकड़े पूरे देश को हैरान करने वाले हैं। एक समय मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री रहते 4 हजार करोड़ के घोटाले में झारखंड ने नाम कमाया था और अब 400 करोड़ की नकद बरामदगी में नाम हुआ है। झारखंड की जनता को यह समझना होगा कि इससे अधिक बेशर्मी की तस्वीर किसी राज्य के लिए और क्या बन सकती है।

    प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और कोई काली कमाई नहीं की, तो उन्हें ईडी का साहस के साथ सामना करना चाहिए और सवालों का सामना कर सच्चाई बतानी चाहिए। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इसी उदासीन रवैये और ढुलमुल नीति के कारण पूरे राज्य में अपराधियों के मंसूबे आज सातवें आसमान पर हैं जहां अपराधी प्रतिदिन बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बोकारो के चास स्थित सोनाबाद में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए
    Next Article जिले के 10 पंचायत व 2 वार्ड में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.