Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आधुनिक पावर ने जागरूकता रैली निकाल दिया ऊर्जा संरक्षण का सन्देश ‘बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ’ के लगे नारे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आधुनिक पावर ने जागरूकता रैली निकाल दिया ऊर्जा संरक्षण का सन्देश ‘बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ’ के लगे नारे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आधुनिक पावर ने जागरूकता रैली निकाल दिया ऊर्जा संरक्षण का सन्देश

    ‘बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ’ के लगे नारे

    राष्ट्रिय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाये जाने के मौके पर सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाले कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने कंपनी परिसर के भीतर एक जागरूकता रैली निकाल ऊर्जा संरक्षण का सन्देश दिया। सोमवार को इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारीयों ने ‘बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ’ जैसे नारे लगाकर सबों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की।

     

    पैदल रैली में कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर भी लोगों को जागरूक किया। रैली, पूरी कंपनी परिसर का भ्रमण कर महादेव उद्यान में संपन्न हुई जहाँ कंपनी के अधिकारीयों ने उद्यान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अपना सम्बोधन रखते हुए कारखाना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण की शुरआत अपने-अपने घरों से होनी चाहिए, यही जरा-जरा सा ऊर्जा का संरक्षण कर भविष्य में देश को विकसित बनाने में बड़ा योगदान साबित हो सकता है।
    कंपनी का अन्य अधिकारी विशेष रूप से एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, संजीव चौधरी, एनएसपी राव, अमल बैद्य, अजय बांगड़े व कमलेश कुमार ने भी अपने-अपने विचार इस मौके पर साझा किये। रैली को सफल बनाने में तरुण कुमार, अनूप कुमार, एसके परवेज सहित ऑपरेशन्स विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान दिया।

     

    गौरतलब है कि आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड परिसर में राष्ट्रिय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह काफी उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों और संवेदकों के कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा जिनके विजेताओं को 14 दिसंबर को कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में फैसला
    Next Article जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में कैदी की हुई मौत

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.