Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: शिक्षक के तबादले से छात्राओं में हाहाकार, फूट-फूट कर रोने से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार: शिक्षक के तबादले से छात्राओं में हाहाकार, फूट-फूट कर रोने से 12 को अस्पताल में भर्ती कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    देश में गुरु का स्थान भगवान से ऊपर माना गया है. इसका जीता जागता प्रमाण बिहार में देखने को मिला. बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक का तबादला हो गया, लेकिन जब उन्हें फेयरवेल दी गई तो उन्हें जाते देखकर छात्राएं भावुक हो गईं. वे फूट-फूट कर रोने लगीं. माहौल इतना गमगीन हो गया कि रो रही छात्राओं को देखकर लोगों की आंखें भी भर आईं. वहीं रो-रोकर बेहाल हुई कुछ छात्राएं बेहोश तक हो गईं. यह देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया. मामला बिहार जिले के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड स्थित सेलार कला गांव का है.

     

    छात्राओं को अस्पताल से घर भेज दिया गया

    दरअसल, बुधवार को राबड़ी देवी गर्ल्स प्लस-टू विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मधुप का विदाई समारोह था. प्रधानाध्यापक की दूसरे विद्यालय में नियुक्ति होने पर गांव के लोगों ने शिक्षक की विदाई एक अनोखे अंदाज में की. वहीं स्कूल की छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं और शिक्षक को विद्यालय से जाने पर रोकने लगीं. छात्राओं के फूट-फूटकर रोने से विद्यालय का पूरा माहौल गमगीन हो गया था. यहां पढऩे वाली करीब 300 छात्राएं मायूस दिखीं. धनंजय कुमार मधुप को जाते देखकर छात्राएं इस कदर रोने लगीं कि 12 छात्राएं बेहोश हो गईं. शिक्षकों की मदद से स्थानीय अस्पताल की एंबुलेंस में छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.

    हमें यह सर चाहिएं, नहीं तो हम स्कूल नहीं आएंगी

    धनंजय कुमार मधुप विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ गणित विषय के शिक्षक थे. बीपीएससी से अध्यापक होने के बाद उनकी नियुक्ति थावे मुखीराम प्लस-टू की गई है. इनके साथ सुबाष यादव भी दूसरे विद्यालय में नियुक्ति हुई है. छात्राएं बताती हैं कि आज हमारे सर यहां से निकलकर दूसरे विद्यालय थावे के मुखीराम हाई स्कूल में जा रहे हैं. इसलिए हम स्कूल के बाहर खड़े हैं. हमें यही सर चाहिएं, कोई दूसरे सर नहीं चाहिएं, नहीं तो हम आज के बाद इस स्कूल में नहीं पढ़ेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक फरवरी को पेश होगा बजट, मगर नहीं होगी कोई बड़ी घोषणा : वित्त मंत्री सीतारमण
    Next Article झारखंड: शराब कंपनी पर आईटी का छापा, मिले इतनी नगदी की गिनती करने वाली मशीनें हुई खराब

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.